भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा सरकारी अस्पताल में किया गया मरीज के लिए खिचड़ी एवं फल वितरण

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 जुलाई : आज रविवार को भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र की तरफ से जन सहयोग संस्था द्वारा निरंतर चलाई जा रही सेवा स्थानीय सरकारी सिविल अस्पताल में वहां के मरीज और उनके अटेंडेंटस के लिए खिचड़ी एवं फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 मरीज और उनके रिश्तेदार को सुबह का भोजन उपलब्ध कराया गया। भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र के सदस्य सुबह 6:00 बजे ही इस कार्यक्रम के स्थान पर पहुंच गए थे। वहां पर उपस्थित लोगों ने भारत विकास परिषद के इस कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शाखा अध्यक्ष विजयंत बिंदल, शाखा सचिव बलजीत चावला, प्रांतीय महासचिव अतुल गोयल, प्रवीण घई, प्रवीण सिंगला,रमेश गुलाटी, डॉ. जवाहर लाल,मनोज सेतिया, अखिलेश गुप्ता, सुशील सूद, रमेश डांडा, जयप्रकाश, पंवार, आशीष गर्ग, बलबीर सिंह,आशा ढलवाल, सुनीता सेतिया,रेनू चांदना आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रवीण सिंगला जी और कप्तान गुप्ता जी रहे। शाखा के अध्यक्ष विजयंत बिंदल ने जन सहयोग संस्था द्वारा निरंतर चलाए जा रहे सेवा के कार्यों प्रशंसा की और भविष्य में संस्था के सेवा कार्यों में किसी भी प्रकार की सहायता व भागीदारी के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की और भारत विकास परिषद लगातार सेवा समर्पण सहयोग समरसता को ध्यान में रखते हुए भारत के नन्हे मुन्ने बच्चों को सेवा कार्यों में अग्रसर रहने के लिए प्रेरित करती प्रेरित करती है और करती रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन :नेहा सिंह

Mon Jul 14 , 2025
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन :नेहा सिंह कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 13 जुलाई : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की हुई है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय […]

You May Like

advertisement