ओवरटेक करने में बाइक ट्रक मे घुसी बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत दो लोग गंभीर रूप से घायल

ओवरटेक करने में बाइक ट्रक मे घुसी बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत दो लोग गंभीर रूप से घायल
बिलरियागंज /आजमगढ़ आजमगढ़ बिलरियागंज मार्ग पर स्थित कंधरापुर थाना अंतर्गत मंगलवार को लगभग 11:00 दिन में नामदारपुर के पास बाइक सवार ने ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे चक्के में घुस गई। जिसमें एक महिला का दोनों पैर कट गया और पीछे बैठे युवक की मौके पर ही चक्के से कुचलकर मौत हो गई और बाइक चालक की भी हालत गंभीर बनी है। बाइक पर तीन लोग सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया। मुबारकपुर थाने के असाऊर गांव निवासी हसीब उम्र लगभग 45 वर्ष अपने छोटे भाई की पत्नी आरफा पत्नी वाजीद उम्र लगभग 30 वर्ष तथा उसका लड़का सलीम उम्र लगभग 19 वर्ष को लेकर एक ही बाइक से सलीम को इलाज के लिए डॉक्टर के पास आजमगढ़ जा रहे थे। रास्ते में नामदारपुर के पास पहुंचते ही बाइक ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक में घुस गई जिससे मौके पर सलीम की मृत्यु हो गई आरफा के दोनों पैर कट गए और हसीब को भी गंभीर चोटे आई। मौके पर राहगीरों ने एंबुलेंस के द्वारा घायल आरफा और हसीब को जिला चिकित्सालय भिजवाया सूचना पर मौके पर पहुंची कंधरापुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना घर वालों को दे दी गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीवन में कर्म ही सर्वोपरि : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Wed May 7 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। शिक्षकों व कर्मचारियों के सम्मान में बैठक आयोजित। कुरुक्षेत्र, 5 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि इंसान के लिए कर्म सर्वाेपरि है जो बिना रुके लगातार कर्म करता है वह लक्ष्य तक पहुंचता है। श्रीकृष्ण ने भी यही संदेश दिया है। […]

You May Like

advertisement