दिव्यांगो को बांटे गए सहायक उपकरण

बलौदाबाजार, 22 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री चन्दन कुमार के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राहीयों को सहायक उपकरण प्रदाय किया गया। जिसमें विकासखण्ड भाटापारा अंतर्गत ग्राम टिकुलिया निवासी शिवकुमारी निषाद को बैसाखी,सतरुपा ध्रुव को स्मार्ट केन, विकासखण्ड कसडोल अंतर्गत ग्राम सेल निवासी किशन साहू को व्हील चेयर, सुरेश कुमार जायसवाल को श्रवण यंत्र,  ग्राम सुकली निवासी नीतु टण्डन को स्मार्ट केन एवं संतोष कुमार कर्ष को मोट्राईज्ड सायकल प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपसंचालक समाज कल्याण श्री अरविन्द गेडाम सहित विभाग के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Read Article

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

न्योता भोज का शुभारंभ बलौदाबाजार से,कलेक्टर ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

Thu Feb 22 , 2024
बलौदाबाजार, 22 फरवरी 2024/ हमारे संस्कृत सुभाषित वाक्यों में शुभस्य शीघ्रम की बात कही जाती है अर्थात शुभ कार्य में शीघ्रता की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने न्योता भोजन के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे कि अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के साथ समय बताएं। उनके […]

You May Like

Breaking News

advertisement