जयराम शिक्षण संस्थान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

जयराम शिक्षण संस्थान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

लड़के और लड़कियों की 14 और 16 वर्ष आयु वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता।

कुरुक्षेत्र (संजीव कुमारी) 21 दिसम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान श्री जयराम शिक्षण संस्थान में नैशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक मीट के लिए कुरुक्षेत्र जिला की चैंपियनशिप का आयोजन 24 दिसम्बर को आयोजन किया जाएगा।
जिला एथलेटिक्स संघ कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में लड़के और लड़कियों की उम्र 14 और 16 वर्ष आयु वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी।
जिला एथलेटिक्स संघ कुरुक्षेत्र के प्रधान हरपाल सिंह व महासचिव मनी चौधरी ने बताया कि 14 वर्ष में (टैथलॉन) 60 मीटर, 600 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, बैक थ्रो और किड्ज जैवलिन और उम्र 16 वर्ष में 60 मीटर, 600 मीटर, 80 मीटर हर्डल, लम्बी कूद,ऊंची कूद, जैवलिन थ्रो और पेंटाथलॉन इवेंट्स होंगे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विजेता खिलाड़ियों को मैडल और प्रमाण पत्र व प्रतिभागी को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर सीधे राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। इच्छुक खिलाड़ी अपने वास्तविक कागजात आधार कार्ड, यूआईडी, जन्म प्रमाण पत्र, फोटो और उन की प्रतिलिपी लेकर सुबह 8:00 बजे रिपोर्ट करें।
जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्राएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान विष्णु सर्व पालनहारी एवं समस्त प्राणियों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले हैं : आचार्य श्याम भाई ठाकर

Fri Dec 22 , 2023
भगवान विष्णु सर्व पालनहारी एवं समस्त प्राणियों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले हैं : आचार्य श्याम भाई ठाकर। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जयराम विद्यापीठ में कथा का श्रवण करने पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज। कुरुक्षेत्र(संजीव कुमारी) 21 दिसम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप […]

You May Like

advertisement