Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ वीरांगनाएं संस्था का जागरूकता अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ वीरांगनाएं संस्था का जागरूकता अभियान

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष 9416191877

“प्लास्टिक मुक्त जीवन और हरियाली के लिए किया क्लॉथ बैग व पौधों का वितरण”

हिसार : यूथ वीरांगनाएं संस्था द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिसार स्थित जिंदल पार्क (नजदीक बस स्टैंड) में एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की सदस्यों ने पार्क में उपस्थित लोगों को कपड़े के थैले (क्लॉथ बैग) वितरित किए और पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
संस्था की ओर से पार्क में उपस्थित आम नागरिकों को यह समझाया गया कि प्लास्टिक का अंधाधुंध उपयोग पर्यावरण के लिए कितना घातक हो सकता है और इस समस्या से निपटने के लिए कैसे छोटे लेकिन प्रभावशाली कदम उठाए जा सकते हैं। लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी गई और पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सावित्री बवेजा (अध्यापक) ने जनसमूह को संबोधित करते हुए पर्यावरण की रक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा, “हमारा भविष्य हमारी धरती से जुड़ा है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है। यूथ वीरांगनाएं संस्था द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है और समाज में सकारात्मक संदेश देता है।” उन्होंने संस्था की सभी सदस्यों के प्रयासों की खुले दिल से सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर यूथ वीरांगनाएं – जानवी, वीना, गुनगुन, ममता, साया, सुषमा, रीटा कामरा, सुनीता, विमला, संतोष, रेखा, अनु, अल्पना, तनीषा, रेनू, रीटा मंगल, सोनिया सहित अन्य उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
संस्था का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन की जागरूकता नहीं, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है। छोटे-छोटे प्रयास जैसे प्लास्टिक का कम प्रयोग, पौधारोपण और जल संरक्षण बड़े बदलाव की नींव रख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel