उत्तराखंड रजत जयंती पर SGRRU में “मेरी योजना” पर जागरुकता गोष्ठी

उत्तराखंड देहरादून
उत्तराखंड रजत जयंती पर SGRRU में “मेरी योजना” पर जागरुकता गोष्ठी,
सागर मलिक

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा “मेरी योजना” पुस्तकों के सम्बन्ध में एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों को राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देना था।

शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ एसजीआरआर विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, डाॅ. प्रथप्पन के. पिल्लई, वाइस चांसलर (इंचार्ज), श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, दीपक कुमार गैरोला, सचिव, कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग,वीरेन्द्र दत्त सेमवाल, उपाध्यक्ष हथकरघा व हस्तशिल्प विकास परिषद, मधु भट्ट, उपाध्यक्ष संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद, तथा कुसुम कंडवाल, अध्यक्ष महिला आयोग द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा वर्ष 2023 में “मेरी योजना” पुस्तक का प्रथम संस्करण तैयार किया गया था। वर्ष 2024 में “मेरी योजना – राज्य सरकार” का द्वितीय संस्करण तथा वर्ष 2025 में “मेरी योजना – केन्द्र सरकार” पुस्तक प्रकाशित की गई, जिनका विमोचन क्रमशः मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल द्वारा किया गया। अब तक इन पुस्तकों की 8500 एवं 9025-9025 प्रतियां जनपदीय अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, विधायकों, मंत्रियों एवं विभागाध्यक्षों को वितरित की जा चुकी हैं।

मुख्य अतिथि विनोद चमोली ने कहा कि “उत्तराखण्ड के प्रत्येक जिले में अपार संभावनाएं हैं। युवाओं को चाहिए कि वे अपने राज्य के संघर्ष और विकास की यात्रा को समझें तथा उसमें अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। सरकार युवाओं के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, और ‘मेरी योजना’ पुस्तक इन योजनाओं की जानकारी का संपूर्ण संग्रह है, जिससे युवा लाभ उठा सकते हैं।”

कार्यक्रम में डाॅ. लोकेश गम्भीर (कुलसचिव, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय), रंजना (समीक्षा अधिकारी, कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग), जेपी मैखुरी, डाॅ. मालविका काण्डपाल एवं डाॅ. सोनिया गम्भीर ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं विश्वविद्यालय के 300 से अधिक स्नातकोत्तर अध्ययनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति व उत्तराखण्ड गौरव की भावना के साथ हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून भविष्य की जल चुनौतियों से निपटने के लिए सामाजिक जागरूकता और सहभागिता जरूरी, प्रो.दुर्गेश पंत

Sat Nov 8 , 2025
सागर मलिक यूकॉस्ट में राज्य स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत “वॉटर रिसोर्स मैनेजमेंट इन इंडियन हिमालयन रीजन” विषय पर व्याख्यान देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत आज यूकॉस्ट सभागार में जल शिक्षा कार्यक्रम में “वॉटर रिसोर्स मैनेजमेंट इन इंडियन हिमालयन […]

You May Like

advertisement