अयोध्या: जन सामान्य तक सभी सुविधाओं का लाभ ही विकसित भारत यात्रा का लक्ष्य

अयोध्या:———-
जन सामान्य तक सभी सुविधाओं का लाभ ही विकसित भारत यात्रा का लक्ष्य
मनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्या
अयोध्या मंडल भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जिला प्रशासन के सहयोग से अयोध्या नगर निगम के अयोध्या मंडल के विभिन्न वार्डों में विकसित भारत यात्रा के माध्यम से जन सामान्य को सरकार के द्वारा किए गए समस्त कार्यों की जानकारी प्रदान कर करके उन सभी को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों के पार्षद माननीय जनप्रतिनिधि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता महापौर गिरीश त्रिपाठी माननीय सांसद लल्लू सिंह महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी का सहयोग प्राप्त हुआ। अभियान के मंडल संयोजक मुकेश तिवारी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार जनसामान्य की सरकार है और सभी लोगों को योजनाओं का लाभ देने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मंडल मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सभी को मोदी एवं योगी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है, हर घर तक जनसुविधा का लाभ पहुंचे यही मोदी की गारंटी है और मोदी की गारंटी अभी हाल में ही विधानसभा चुनाव में आप प्रचंड बहुमत के रूप में देख चुके हैं। जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास है और लोकसभा चुनाव में मोदी की गारंटी पर प्रत्येक भारतवासी विशाल बहुमत से पुनः मोदी की गारंटी पर मोदी की सरकार बना कर भारत को विकसित बनाएगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: 22 जनवरी को राम लला के मंदिर मे मूर्ति की स्थापना के साथ देश की राजनीतिक दशा और दिशा तय होगी

Mon Dec 11 , 2023
अयोध्या:————22 जनवरी को राम लला के मंदिर मे मूर्ति की स्थापना के साथ देश की राजनीतिक दशा और दिशा तय होगीमनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्या22 जनवरी विश्व के इतिहास में ऐतिहासिक पल होगा देश के दूसरी बार बने लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी 500सौ साल से प्रतीक्षित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम […]

You May Like

advertisement