थाना कोतवाली
मारपीट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त 01 चाकू , 01 कैंची बरामद
पूर्व की घटना– दिनांक 08.02.2024 को वादी मुकदमा मो0 फैज पुत्र दरवेश अहमद निवासी आसिफगंज थाना कोतवाली आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि वादी ने शुभम निवासी ब्रम्हस्थान से एक पालतू कुत्ता खरीदा था जो किसी कारणवश मर गया। जिसकी सूचना देनें वादी गया तो विपक्षी शुभम तथा पूरे परिवारवाले कहासुनी करते हुये धारदार हथियार से लहुलुहान कर दिये तथा वादी की गडी को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिये जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 81/24 धारा 307/427/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण– दिनांक 09.02.2024 को उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों 1. शिवम दूबे पुत्र जगदम्बा दूबे उम्र 21 वर्ष, 2. प्रिया दूबे पुत्री जगदम्बा दूबे उम्र 30 वर्ष समस्त निवासी आराजीबाग थाना कोतवाली आजमगढ़ को उनके घर आराजीबाग से समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 01 कैंची व 01 चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
अभियुक्त का नाम पता-
- शिवम दूबे पुत्र जगदम्बा दूबे उम्र 21 वर्ष निवासी आराजीबाग थाना कोतवाली आजमगढ़।
- प्रिया दूबे पुत्री जगदम्बा दूबे उम्र 30 वर्ष निवासी आराजीबाग थाना कोतवाली आजमगढ़।
बरामदगी का विवरणः- 01 कैंची व 01 चाकू।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 81/24 धारा 307/427/506 भादवि0 थाना कोतवाली आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम– उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव, हे0कां0 महेन्द्र यादव, कां0 अखिलेश यादव, कां0 अनिरुद्ध धोबी, म0कां0 गरिमा सिंह थाना कोतवाली आजमगढ़।