आज़मगढ़: नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे घायल

थाना सिधारी
नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे घायल अवैध तमन्चा – कारतूस व 02 खोखा कारतूस बरामद

पूर्व की घटना- दिनांक 09.12.2023 को वादी मुकदमा द्वारा थाना सिधारी पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र अशोक सा0 मझगावा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ने वादी की लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 491/2023 धारा 376AB भादवि0 व 5M/6 पाक्सो एक्ट बनाम आशीष कुमार पुत्र अशोक सा0 मझगावा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत कर विवेचना प्र.नि. योगेन्द्र बहादुर सिंह थाना सिधारी द्वारा किया जा रहा है।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 10.12.2023 को प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह को मुखबीर खास ने सूचना दिया कि मुकदमा उक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र अशोक कुमार सा0 मझगांवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़, भवरनाथ से भदुली (हाइवे पर) की तरफ आ रहा है। इस सूचना चकबिलिन्दा गांव के पास हाइवे पर प्र0नि0 सिधारी मय हमराह कन्धरापुर की ओर से आने जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखने लगे कि थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, कुछ नजदीक आने पर पुलिस बल ने उसे घेर कर पकड़ने का प्रयास किया परन्तु वह व्यक्ति हाईवे सड़क से नीचे बाग में उतरकर सरपत की आड़ लेकर अपने पास रखा तमंचा निकालकर पुलिस बल पर दूर से ही तान दिया, अभियुक्त को चेतवानी दी गयी कि तुम पुलिस के घेरे में हो आत्मसमर्पण कर दो इस पर अभियुक्त आशीष ने प्रभारी निरीक्षक सिधारी को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से 01 राउन्ड फायर किया गया। प्र0नि0 सिधारी द्वारा पुनः पर्याप्त चेतावनी के बाद भी अभियुक्त ने पुनः पुलिस बल को जान से मारने की नियत से दुबारा फायर कर दिया। प्र0 नि0 सिधारी द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे समय करीब 15.25 बजे गिरफ्तार कर इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।
➡ घायल बदमाश की पहचान आशीष कुमार पुत्र अशोक सा0 मझगावा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष के रुप में हुयी। जिसके पास से 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
➡ अभियुक्त का यह कृत्य धारा 307 भादवि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट अपराध की श्रेणी में आता है। अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 09.12.2023 को शाम को एक लड़की (9 वर्षीय) जो बारात में परछन देखने आयी थी जिसे मैने पास के ही गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया था, जिससे उसे काफी रक्त श्राव होने लगा उसके चिल्लाने पर उसके माँ , बाप को आते देख मैं उसे वही छोड़ कर वहां से भाग गया था।
आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 491/2023 धारा 376(क,ख) भादवि व 5m/6 पाक्सो एक्ट थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
आशीष कुमार पुत्र अशोक सा0 मझगावा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष।
बरामदगी – 01 देशी तमंचा.315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस .315 बोर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्र.नि. योगेन्द्र बहादुर सिंह थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
2.व.उ.नि. धनराज सिंह थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
3.हे0 कां0 जयराम तिवारी थाना सिधारी आजमगढ़।
4.का. सद्दाम हुसैन थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टेबिल टेनिस में द हैरिटेज स्कूल नार्थ कैम्पस की छात्रा आन्या ने दिया खेल क्षमता का परिचय,

Sun Dec 10 , 2023
वी वी न्यूज देहरादून। दून के द हैरिटेज स्कूल नार्थ कैम्पस की प्रेरणादायक और गौरवशाली छात्रा आन्या सजवाण ने हाल ही में हुए खेल महाकुंभ में टेबल टेनिस के दृष्टिकोण से बहुत अच्छे प्रदर्शन करते हुए अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर ली है और साथ ही अपने खेल […]

You May Like

advertisement