20 जून को बालटाल के लिए रवाना होगा बाबा अमरनाथ का भंडारा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बाबा श्री अमरनाथ यात्रा आगामी तीन जुलाई से आरम्भ होगी । जिसमे श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति हर साल की तरह इस साल भी भण्डारा लेकर जा रही है। यह जानकारी
उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया हर साल की तरह इस साल भी शिव शक्ति सेवा समिति अपना भंडरा लेकर जा रही है। यह समिति पिछले 18 सालों से बालटाल में भंडारा लगा रही है जो इस साल भी लगेगा।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय पाराशरी, तुषार पाराशरी और शम्स बदायुनी ने बताया कि
अमरनाथ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सेवा कश्मीर जैसे राज्य जहां ऊंची ऊंची जटिल पहाड़ी, बेतहासा बरसात और दुर्गम रास्तों में की जाती है।
पिछले 18 सालो से बाबा अमरनाथ की नगरी बरेली जिसको नाथ नगरी भी कहा जाता है वहां से हर साल शिव सेवादार को लेकर पूरी यात्रा के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन पूरी शिव निष्ठा से उनके द्वारा किया जाता है। उनकी ये सेवा देख कर हर भक्त यही कहता है जय भोले।
इस अवसर श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति के अध्यक्ष और संरक्षक संजय पराशरी ने सम्वाददाता से बात करते हुए बताया कि 20 जून 2025 को शिव सेवादारो के साथ कश्मीर के बालटाल के सभी जय बाबा भोले नाथ के जय कारें के साथ प्रस्थान करेगे। इस दौरान बालटाल दुमैला मे शिव भक्तों के लिए निशुल्क भंडारे का आयोजन दिनांक 3 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक बाबा अमरनाथ के आशीर्वाद से किया जाएगा।
इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी डॉ शम्स बदायूनी, डॉ पवन सक्सेना, विवेक मिश्रा, पुत्तन सक्सेना, समीर पाराशरी, अमन पाराशरी, दीपक शर्मा, कुमार विनय, अरुण मौर्य, किशोर चंद्रा, वीरेंद्र अटल, अशोक शर्मा लोटा मुरादाबादी, भानु प्रताप भारद्वाज, नीरज आनंद,संजय शर्मा, गोपाल राजपूत,संजीव बाजपेई, महेश पटेल, सुरेश रोचानी, नितिन कुमार, शिव भक्त उपस्थित रहे l

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पानी बोरवेल,रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जलभराव से मिलेगी निजात

Thu Jun 19 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जनसेवा टीम के तत्वाधान में पीलीभीत बाईपास स्थित लॉन में जागरूकता को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि बारिश के कारण जलभराव एक जटिल समस्या है,जलभराव के […]

You May Like

advertisement