9 कन्याओं का सामूहिक विवाह करायेगा बाबा महाकाल सेवा ट्रस्ट

9 फरवरी को प्रभात नगर स्थित सोमनाथ मंदिर में भव्यता से सम्पन्न होगा आयोजन
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : बाबा महाकाल सेवा ट्रस्ट रजि. के तत्वावधान में आगामी 9 फरवरी 2026 को सुबह 9.30 बजे से भव्य सामूहिक कन्या विवाह आयोजन प्रभात नगर स्थित सोमनाथ मंदिर में होने जा रहा है।
अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल व सचिव सुदेश सक्सेना ने बताया कि मां भगवती के नव स्वरूपों की अनुभूति के क्रम में बाबा महाकाल सेवा ट्रस्ट रजि. द्वारा आर्थिक अक्षम परिवारों से गोद ली गयीं 9 कन्याओं का शुभ पाणिग्रहण संस्कार सोमवार 9 फरवरी को आयोजित होना सुनिश्चित हुआ हैं।
मुख्य अतिथि शहर के प्रथम नागरिक महापौर डॉ. उमेश गौतम रहेंगे। ट्रस्ट की ओर से नव दम्पत्ति को गृहस्थी का समस्त सामान व आर्थिक सहयोग भी दिया जायेगा।
उपाध्यक्ष आचार्य रमाकान्त दीक्षित ने बताया कि पाणिग्रहण संस्कार प्रभात नगर स्थित सोमनाथ मंदिर में विद्वान ब्राहाम्णों द्वारा विधि-विधान से सम्पन्न कराया जायेगा। आयोजन स्थल पर नौ वेदियां तैयार की जायेंगी, पवित्र मन्त्रोच्चार के साथ युगल सात फेरे (सप्तपदी) लेकर सनातन परम्परा का निर्वहन करेंगे।
प्रेसवार्ता में कोषाध्यक्ष उमंग गर्ग, सह सचिव मनोज बंसल, मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा, कानूनी सलाहकार हर्ष कुमार अग्रवाल एडवोकेट, कार्यकारिणी सदस्य अमित रस्तोगी, सुरेश चन्द्र गुप्ता (प्रधान जी), दीपेश कुमार अग्रवाल, अमित कुमार अग्रवाल, मुकेश बंसल, अनिल खण्डेलवाल, संजय अग्रवाल, मोहित रस्तोगी, लखन शर्मा, समक्ष अग्रवाल, पूनम गर्ग, सिद्वांत बंसल, रविदत्त, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।




