अधिक राशि में खाद विक्रय पाये जाने पर गुप्ता कृषि केन्द्र के उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध

जगदलपुर 27 जून 2025/ जिले के लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र में कुछ विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि में खाद का विक्रय संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर क्षेत्र के किसान सेवा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया और मेसर्स संतोष कुमार गुप्ता कृषि केन्द्र के उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लोहण्डीगुड़ा से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार उक्त शिकायत के संबंध में क्षेत्र में संचालित कृषि केन्द्रों का निरीक्षण किया गया एवं विस्तृत जांच एवं कार्यवाही हेतु वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी को निर्देशित किया गया।
      वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लोहण्डीगुडा के द्वारा 18 जून 2025 को उक्त प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर वीडियो में प्रदर्शित कृषकों से बयान लेकर सही पाये जाने पर गवाहों की मौजूदगी में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के निहित खण्ड-3 के उल्लंघन के फलस्वरूप खंड 28 (2) के तहत तत्काल प्रभाव से 21 दिनों के लिए उक्त मेसर्स संतोष कुमार गुप्ता   कृषि केन्द्र को उर्वरक विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरक्षण व्यवस्था को लागू करने वाले पहले महान राजा थे छत्रपति साहू जी महाराज कुंवर सत्येंद्र सिंह पटेल

Sat Jun 28 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत आरक्षण व्यवस्था को लागू करने वाले पहले महान राजा थे छत्रपति साहू जी महाराज कुंवर सत्येंद्र सिंह पटेल*[ अपना दल एस के तत्वावधान में विधानसभा सलोन में मनाई गई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती ]अपना दल एस के बैनर तले छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती सलोन […]

You May Like

advertisement