Uncategorized
डीएम की अध्यक्षता में बेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति की बैठक संपन्न

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
डीएम की अध्यक्षता में बेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति की बैठक संपन्न
रायबरेली: 13 फरवरी 2026,
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में बेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति 2025 के संबंध में कैंप कार्यालय पर बैठक की गई। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरी ने अवगत कराया कि उक्त नीति के द्वारा जनपद में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अपने भवन के कम से कम एक तथा अधिकतम 06 कमरों को पर्यटकों को किराए पर दिए जाने की नीति है जिससे जनपद में आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। इसके आवेदन के लिए uptourismportal.in के पोर्टल पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इस मौके पर अग्निशमन अधिकारी मनीराम सरोज, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह, प्रधान रामेश्वरी उपस्थित रहे।




