उत्तर रेलवे में सर्वश्रेष्ठ टिकट चेकिंग स्टाफ को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित

उत्तर रेलवे में सर्वश्रेष्ठ टिकट चेकिंग स्टाफ को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित

फिरोजपुर दिनांक-11.12.2023 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

फिरोजपुर मंडल अनधिकृत यात्रा पर नज़र रखने के लिए नियमित टिकट जाँच अभियान चलाता है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने टिकट चेकिंग द्वारा राजस्व वसूली करके एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि मंडल के वाणिज्यिक विभाग द्वारा सुनियोजित योजना निर्माण और कार्यान्वयन के कारण हासिल की गई है। यह उपलब्धि मंडल के सभी टिकट चेकिंग स्टाफ के सामूहिक प्रयास एवं कड़ी मेहनत से संभव हो पाया है। इस वित्त वर्ष में टिकट चेकिंग द्वारा सर्वाधिक राजस्व अर्जित करने वाले मंडल के सर्वश्रेष्ठ टिकट चेकिंग स्टाफ को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने आज मंडल के 6 टिकट चेकिंग स्टाफ को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए योग्यता प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। टिकट चेकिंग स्टाफ को उनके व्यक्तिगत लक्ष्य से अधिक वसूली गई राजस्व के आधार पर वर्गीकृत किया गया था। कर्मचारियों का मूल्यांकन निर्धारित मानदंडों और मापदंडों के आधार पर किया गया और तदनुसार नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इससे उनका मनोबल बढ़ा है और वे अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम होंगे। पुरस्कार पाने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ श्री नवीन शर्मा, श्री दलजीत सिंह, श्री लक्ष्मण सिंह, श्री अमनदीप सिंह, श्री सुखदेव सिंह तथा श्री ब्रिजराज कुमार है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शुभम कुमार उपस्थित रहे।

मंडल रेल प्रबंधक ने रेल यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वे असुविधा से बचने के लिए उचित और वैध टिकटों के साथ यात्रा करें और वैध पहचान पत्र भी साथ रखें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : रिलायंस ज्वेल्स डकैती का मुख्य आरोपी प्रिंस बिहार से गिरफ्तार,

Thu Dec 14 , 2023
वी वी न्यूज देहरादून : देहरादून में नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुई डकैती का मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार वैशाली बिहार में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बिहार पुलिस ने दबोचा है। दून पुलिस ने आरोपी पर दो लाख का इनाम घोषित किया था। बिहार […]

You May Like

advertisement