धोपेश्वर नाथ मंदिर का पर्यटन मंत्रालय द्वारा अलौकिक भव्य सौंदर्यकरण हेतु किया गया भूमि पूजन
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : आज पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन पर प्राचीन मंदिरों का भव्य सौंदर्यकरण किया जा रहा है आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ बरेली नाथ नगरी के प्राचीन मंदिर धोपेश्वर नाथ मंदिर में भूमि पूजन के साथ शुभारंभ किया गया भूमि पूजन कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार के द्वारा किया गया।
भूमि पूजन के पश्चात धोपेश्वनाथ मंदिर के सौंदर्यकरण हेतु कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सहायक परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र सिंह क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी बृजपाल सिंह तथा पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष सिंह के साथ धोपेश्वर नाथ मंदिर का पुन: निरीक्षण भी किया।
सांसद संतोष गंगवार ने सभी कैंट क्षेत्र वासियों को इस कार्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की ,तथा कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि इसका भव्य निर्माण सुंदर-सुंदरीकरण इस तरीके से किया जाना जाएगा जिससे क्षेत्रीय जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बने तथा सुविधापूर्ण होगा उन्होंने कहा कि मंदिरों के भव्य निर्माण हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का आभार व्यक्त किया तथा सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी ।
कैंट विधायक ने बताया कि धोपेश्वनाथ मंदिर मे सुन्दर सत्संग भवन यात्री सेड के साथ भगतो के आकर्षक और सुन्दर निर्माण कार्य किए जाएंगे जो कि मंदिर के आकर्षण का केंद्र बनेगे तथा भगतो के बैठने की सुविधा के साथ शानदार लाईटो से भी सजाया जाएगा ।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार कैंट विधायक संजीव अग्रवाल डॉक्टर सीपीएस चौहान पुष्पेंद्र शर्मा राज बहादुर सक्सेना चन्द्र मौलि मिश्रा शशिकांत जायसवाल अमर सिंह राठौर के एल गेरा एन डी पाण्डेय गीता सती मदन सिंह विष्ट संजीव वाल्मीकी छोटे लाल अरुण कश्यप तृप्ति गुप्ता अमरीश कठेरिया सोनू कालरा संजीव सिंह ब्रजेश मिश्रा जितेंद्र रस्तोगी रोहित राकेश राम बहादुर मौर्य पार्षद बैभव जायसवाल छंगामल मौर्य सौरभ कुमार राजेश पटेल चंद्रपाल राठौर अजय रत्नाकर हरिशंकर राजपूत रूप किशोर दरवारी लाल अरविंद वर्मा पुष्पेंद्र महेश्वरी गरिमा कमांडो जयप्रकाश संतोष कश्यप अजय मौर्य पूर्व पार्षद लेखराज मोटवानी त्रिलोकी सिंह अरविंद गंगवार आनंद शर्मा रवि अग्रवाल नरेश महेश्वरी शिशुपाल कठेरिया हरवंश सिंह हरीश बाल्मीकि महेंद्र कातिब रविंद्र गुप्ता प्रेमशंकर पटेल ओमप्रकाश नितेश मौर्य गोलू रवि अरोरा आदि पदाधिकारी एवम क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे ।