बिलरियागंज: “नो फ्यूल नो हेलमेट” नियम की उड़ी धज्जियां, पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट मिल रहा पेट्रोल

बिलरियागंज में शासन प्रशासन द्वारा लागू किए गए “नो फ्यूल नो हेलमेट” अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर बड़े-बड़े बैनर तो जरूर लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है कि बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप मालिक सिर्फ मुनाफे की खातिर नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं और बिना हेलमेट के ही बाइक चालकों को आराम से पेट्रोल दे रहे हैं। इससे न केवल शासन के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में गलत संदेश भी जा रहा है।प्रशासन द्वारा इस नियम को लागू करने का उद्देश्य हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा देना था, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम किया जा सके। लेकिन पेट्रोल पंपों पर इस आदेश की अनदेखी चर्चा का विषय बन चुकी है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पेट्रोल पंपों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नियमों का सही तरीके से पालन हो सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Sun Sep 14 , 2025
कार की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल बिलरियागंज/आजमगढ़रविवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रौनापार मार्ग पर स्थित अकबरपुर पेट्रोल पंप के पास एक तेज़ रफ्तार कार ने ई-रिक्शा, साइकिल और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक […]

You May Like

Breaking News

advertisement