अम्बेडकर नगर : द्रोपदी मुर्मू को भारत की 15 वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई

द्रोपदी मुर्मू को भारत की 15 वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई

आलापुर(अम्बेडकर नगर) | भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में चुनी गई महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने के लिए एक कार्यक्रम मंडल महामंत्री किसान मोर्चा श्रीमती पूनम निषाद ग्राम खरूवईयाँ के आवास पर भारतीय जनता पार्टी मंडल राजेसुल्तानपुर के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिसका संचालन संतोष सिंह किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन पांडेय रही कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों लोग शामिल हुए जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही ।कार्यक्रम में 15 वें राष्ट्रपति के रूप में चुनी गई महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को बधाई दी गई और उनके कार्यकाल को स्वर्णिम कार्यकाल के रूप में जाना जाए नई राष्ट्रपति देश की ऐतिहासिक राष्ट्रपति साबित हो इसके लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी गई । कार्यक्रम में मिठाईयां बांटकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई । इस कार्यक्रम में जिला सहकारिता प्रमुख प्रकाशचंद्र शुक्ला, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री अभय सिंह मोनू ,भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक जिला महामंत्री मोहम्मद शाहिद अंसारी, पंकज शुक्ला , शेर बहादुर सिंह , विवेक सिंह ,राम शरीक सिंह , महेंद्र, विष्णु पांडे, राजेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, जितेंद्र मोहन मिश्रा, योगेंद्र, नंदलाल निषाद, दीपक मिश्रा,भंवरनाथ विश्वकर्मा, राम विनय वर्मा, सुमन सिंह, श्रीमती खुशबू, पूनम निषाद के साथ अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया । कार्यक्रम में महिलाओं ने स्वागत गीत ,कजरी, सोहर गाकर खुशी व्यक्त किया एवं वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत कर महामहिम राष्ट्रपति के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल की ओर से ब्राह्मण सभा नमक मंडी फिरोजपुर (रजि:) को दो व्हीलचेयर भेंट किए</em>

Sun Jul 24 , 2022
फिरोजपुर 24 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल ने भगवान श्री परशुराम मंदिर ब्राह्मण सभा नमक मंडी (रजि:) को दो व्हीलचेयर भेंट किए।सबसे पहले पंडित लेखराज त्रिपाठी ने मंत्रों उच्चारण के बाद भगवान श्री परशुराम जी की ओर से आशीर्वाद दिया। क्लब के अध्यक्ष श्री संदीप […]

You May Like

advertisement