बटलर प्लाजा मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने की नवगठित इकाई की घोषित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बटलर प्लाजा मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन बरेली ने अपनी नवगठित इकाई की घोषणा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के मुख्य अतिथि में की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बटलर प्लाजा शॉपकीपर एसोसिएशन को अपनी अनुषंगी के इकाई के रूप में मान्यता प्रदान की। अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व कोर मेंबर्स की उपस्थिति रही।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेंद्र गुप्ता ( प्रांतीय अध्यक्ष) ने उपस्थित सभी व्यापारी भाईयों को अपने अनुभवों को साझा किया और व्यापारी भाइयों को भरोसा दिलाया । अगर व्यापारी की गलती नहीं है वह सही है तो उसे किसी से भी डरने की जरा भी जरूरत नहीं है पूरा उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल आपके साथ हमेशा खड़ा है । तथा इसी क्रम में राजेश जसोरिया ने भी अपने विचारों को साझा किया और उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यों की संख्या लगभग 2.5 करोड़ के लगभग पहुंच चुकी है जो कि प्रदेश का सबसे बड़ा व्यापारी संगठन के रूप में केवल व्यापारियों के लिये सेवा भाव से सदैव समर्पित है।
इस मौके पर दोनों ही संगठनों के सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे के बधाई व शुभकामनाएं दी
कार्यक्रम में आए अतिथि दुर्गेश खटवानी, मनमोहन सब्बरवाल और बटलर प्लाजा मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से अध्यक्ष कौशल झाजी, सचिव राज मिश्रा, कोषाध्यक्ष अखिल रस्तोगी व संदीप मेहरा, विपुल गर्ग, मनोज खटवानी, दिनेश दीवान, दिलीप केशवानी, राजीव गुप्ता, उर्वेश सक्सेना, विराग़ अग्रवाल, संजय गुप्ता, विशाल आनंद, अमित शर्मा, अजय जायसवाल, शैलेश शर्मा, मोहमद नदीम, फैसल नूरी, अमन रस्तोगी, दानिश अहमद, आसिम कुरैशी आदि मौजूद रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केन्द्र द्वारा घटी जीएसटी का कार्यक्रम अर्बन कोऑपरेटिव बैंक मुख्यालय पर किया गया आयोजित

Sun Oct 5 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : केंद्र द्वारा घटी जीएसटी के महापर्व का कार्यक्रम बरेली में डीडी पुरम पर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक मुख्यालय पर रखा गया था जहां पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भी कार्यक्रम मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र महामंत्री राकेश मिश्रा अनावा एवं अरुण कुमार […]

You May Like

Breaking News

advertisement