ब्रह्मलीन त्यागमूर्ति स्वामी गणेशानंद गिरि एवं स्वामी कृष्णानंद की पुण्यतिथि गायत्री महायज्ञ के साथ मनाई

ब्रह्मलीन त्यागमूर्ति स्वामी गणेशानंद गिरि एवं स्वामी कृष्णानंद की पुण्यतिथि गायत्री महायज्ञ के साथ मनाई।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आज श्री कृष्ण धाम परिसर में ब्रह्मलीन त्यागमूर्ति स्वामी गणेशानंद एवं स्वामी कृष्णानंद जी की पुण्यतिथि आश्रम के महंत महामंडलेश्वर 1008 स्वामी प्रेमानंद जी महाराज व्याकरण वेदांताचार्य जी महाराज के सानिध्य में गायत्री महायज्ञ का आयोजन कर मनाई गई।
महायज्ञ के मुख्य यजमान नरसिंह गोयल करनाल धर्मपत्नी बिमला गोयल परिवार सहित रहे।
इस अवसर पर महायज्ञ में आहुति महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद, महामंडलेश्वर डा. स्वामी प्रेमानंद हरिद्वार, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, षडदर्शन साधुसमाज के संरक्षक महंत बंशी पुरी जी महाराज, उपाध्यक्ष महंत गुरुभगत , अरुणाय मंदिर के महंत विश्वनाथ पुरी, महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरि, स्वामी रंगनाथ पुरी, महंत सूर्यानंद सरस्वती इगराह, महंत लाल गिरि,महंत घनश्याम पुरी हिमाचल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक इत्यादि ने गायत्री महायज्ञ पूर्ण आहुति में भाग लिया और ब्रह्मलीन स्वामी गणेशानन्द जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
गायत्री महायज्ञ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा करवाया गया।
महायज्ञ में आश्रम के विजय सभरवाल कृष्ण धमीजा, चौधरी माया राम ट्रस्टी , सुभाष जांगड़ा, राजेंद्र भार्गव, इंद्रराज फोजी, ओमी लाल, दीपक महाराज ट्रस्टी, सतबीर सिंह , जगदीश शर्मा,राजकुमार पिंडारसी, रामपाल शास्त्री, कुलदीप चौधरी चेयरमैन इत्यादि शामिल रहे।
गायत्री महायज्ञ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे नगर के गणमान्यजनों के इलावा कुरुक्षेत्र की वेदपाठशालाओं के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: देव भूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ के चुनाव सम्पन्न,

Mon Jan 29 , 2024
जफर अंसारी हल्दूचौड़ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल में चार पदों पर हुए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गये इसके साथ ही मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव नतीजे भी आ गए हैं जिसमें निर्विरोध रूप से खीम सिंह बिष्ट अध्यक्ष, उपसचिव विनीत दुम्का, कोषाध्यक्ष हरमोहन बिष्ट, मीडिया प्रभारी सन्तोष […]

You May Like

Breaking News

advertisement