चारधाम यात्रा नजदीक, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की कुर्सी खाली है

चारधाम यात्रा नजदीक, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की कुर्सी खाली है,
सागर मलिक

चारधाम यात्रा नजदीक है। लेकिन बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)में अध्यक्ष की कुर्सी खाली है। प्रदेश सरकार अभी तक नए अध्यक्ष की ताजपोशी नहीं कर पाई है। बीकेटीसी के अधीन बदरी-केदार समेत 47 मंदिर है। इन मंदिरों में दर्शन, पूजा पाठ समेत अन्य व्यवस्था बीकेटीसी संचालित करती है।

वर्ष 1939 में अंग्रेजों के समय गठित बीकेटीसी में अध्यक्ष प्रदेश सरकार नामित करती है। निवर्तमान अध्यक्ष अजेंद्र अजय का तीन वर्ष का कार्यकाल सात जनवरी को पूरा हो चुका है। लेकिन अभी तक नए अध्यक्ष का एलान नहीं हुआ है। 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा भी शुरू हो रही है। ऐसे में बीकेटीसी की तैयारियां भी बिना अध्यक्ष के चल रही है।

यात्रा के दौरान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दर्शन समेत अन्य कई धार्मिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए बीकेटीसी बोर्ड बैठक में निर्णय लिए जाते हैं। लेकिन अध्यक्ष की कुर्सी खाली होने से यात्रा से पहले बोर्ड बैठक भी नहीं हो पाई है। बीकेटीसी अध्यक्ष पद के लिए कई भाजपा नेता लाइन में है। हालांकि इस पर मुख्यमंत्री को निर्णय लेना है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: भव्य होगा धामी सरकार का जश्न

Sun Mar 23 , 2025
सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 23 से 30 मार्च 2025 तक प्रत्येक विधानसभा/ब्लाक स्तर पर ‘‘जन सेवा’’ थीम के साथ बहुउदेशीय एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 23 मार्च 2025 को देहरादून परेड ग्राउंड में जनपद एवं राज्य स्तरीय वृहद […]

You May Like

Breaking News

advertisement