अग्रवाल सभा सेक्टर 5 का महाराजा अग्रसेन जयंती समारोहकार्यक्रम के दौरान करवाई जाएंगी प्रतियोगिताएं : सचिन गुप्ता

अग्रवाल सभा सेक्टर 5 का महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह
कार्यक्रम के दौरान करवाई जाएंगी प्रतियोगिताएं : सचिन गुप्ता।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 25 अक्तूबर : अग्रवाल सभा सेक्टर 5 के प्रधान व वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन गुप्ता ने बताया कि 29 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती बड़े धूमधाम से पिपली रोड़ पर ग्रांड एरीना पैलेस में मनाई जाएगी। समारोह का शुभारंभ सुबह 9:30 हवन के साथ शुरू होगा। सचिन गुप्ता ने बताया की कोरोना काल के दौरान डाक्टर, सामाजिक संस्थाओं व पत्रकारों द्वारा अपनी जान की परवाह न करके देशहित में बहुत सराहनीय कार्य किया। अग्रवाल सभा समारोह में सभी डाक्टरों, सामाजिक संस्थाओं व पत्रकारों को सम्मानित करेगी। उन्होंने बताया कि दीपावली उत्सव को देखते हुए कार्यक्रम में बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
सचिव अनिल गर्ग ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि समारोह में रंगोली, म्यूजिकल चेयर, तंबोला, कविता डांस, संगीत व अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी व सभी सदस्यों का पूरा सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के उप प्रधान रोहित गुप्ता, कैशियर सुरेंद्र गर्ग, सहसचिव विपिन गुप्ता, कर्ण बंसल, सुनील मित्तल, अशोक मित्तल, राजपाल गर्ग, एस.के. गोयल, रमेश गर्ग, जय नारायण गुप्ता, पवन गोयल, अशोक सिंगला, एडवोकेट्स जवाहर लाल गोयल, सुदेश गोयल, प्रवेश गुप्ता, प्रवीण कंसल आदि मौजूद रहे।
प्रधान सचिन गुप्ता जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनातन संस्कृति को मनाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं : महंत राजेंद्र पुरी

Wed Oct 25 , 2023
सनातन संस्कृति को मनाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं : महंत राजेंद्र पुरी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। भारतीय संस्कृति के त्यौहारों को पूरा विश्व मानता है। कुरुक्षेत्र, 25 अक्तूबर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के अनुसार वैसे तो जीवन […]

You May Like

Breaking News

advertisement