श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर में क्लर्क की नियुक्ति में धांधली की शिकायत

श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर में क्लर्क की नियुक्ति में धांधली की शिकायत।
=डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का दिया निर्देश।
सगड़ी (आजमगढ़): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और आईजीआरएस पोर्टल पर श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर में फर्जी तरीके से क्लर्क की नियुक्ति की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश से विद्यालय कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
जीयनपुर कोतवाली के बरहपुर निवासी अखिलेश दुबे ने मुख्यमंत्री और आईजीआरएस पोर्टल पर 3 जून 2025 को की गई शिकायत में कहा है कि श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर में क्लर्क की नियुक्ति में मानक की खुलेआम अनदेखी की गई है। फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर नियम विरुद्ध नियुक्ति की गई है। नियुक्त क्लर्क महीने में एक दो ही आती हैं। फर्जी हस्ताक्षर से दशकों से सरकारी खजाने से भुगतान लिया जा रहा है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नियम विरुद्ध की गई नियुक्ति को निरस्त करते हुए किए गए भुगतान को सरकारी खजाने में जमा कराया जाना जनहित में आवश्यक है।
अखिलेश कुमार दुबे द्वारा की गई शिकायत को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने 12 जून 2025 को जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी के निर्देश से कई लोगों पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने में बेहतर मंच साबित होगा राष्ट्रीय सम्मेलन : हरविन्द्र कल्याण

Tue Jun 24 , 2025
श्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने में बेहतर मंच साबित होगा राष्ट्रीय सम्मेलन : हरविन्द्र कल्याण वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक। चंडीगढ़, 24 जून : देश में पहली बार हो रहे […]

You May Like

Breaking News

advertisement