विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं नशे के कारोबारी पर भाजपा के पूर्व विधायक सहित काग्रेंस नेता ने जताई चिंता”समाजसेवियों ने लगाया पर संरक्षण का आरोप

रिपोर्टर, जफर अंसारी
स्थान, लालकुआँ
एंकर- लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ती अवैध शराब बिक्री को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विधानसभा के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर में भी अवैध शराब का कारोबार बढ़ रहा है और इसे स्थानीय भाजपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। इसके कारण युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
बताते चले कि बीते दिनों अवैध शराब की ब्रिकी के खिलाफ स्थानीय युवाओं ने अभियान चलाकर एक दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब को पकड़ा था जिसके बाद से काग्रेंस और भाजपा आमने सामने आ गए हैं इधर काग्रेंस के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा और कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब की वजह से घर-परिवार और समाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार देने की बजाय उन्हें नशे की ओर धकेला जा रहा है। ‘‘यह स्थिति चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि शराब माफिया पुलिस चौकियों और नाकों के बावजूद आसानी से गांव-गांव तक शराब पहुंचा रहे हैं। इसका परिणाम यह हुआ है कि युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आकर घर-परिवार और समाज के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नशे की वजह से घरों में कलह बढ़ रही है, आर्थिक नुकसान हो रहा है और अपराधों में भी वृद्धि देखी जा रही है।जिसे ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर संरक्षण का आरोप लगाया है।
इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने भी क्षेत्र में बढ़ती अवैध शराब की बिक्री पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन और नेताओं के संरक्षण के चलते क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है जो चिंता का बिषय है। उन्होंने कहा कि सरकार कार्यक्रमों में भी अवैध नशे को लेकर मांग उठा रही है लेकिन विभाग और जनप्रतिनिधि आंखें मुदें हुए है उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही अवैध नशे पर कार्रवाई नही की गई तो वह पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलकर कार्यवाई के लिए कहेंगे।
इधर समाजसेवी पियूष जोशी ने कहा कि जिस तरह से क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार फलफूल रहा है उसे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि इनता बड़ा कारोबार बिना संरक्षण के संम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संरक्षण देने वालों सफेदपोश नेताओं के पोस्टर जारी नशे के खिलाफ अभियान चालायेंगे।
बाईट, हरेन्द्र बोरा काग्रेस नेता।
बाईट, हेमवती नन्दन दुर्गापाल काग्रेंस।
बाईट, नवीन चन्द्र दुम्का पूर्व विधायक।
बाईट, पियूष जोशी समाजसेवी।
श्रिपोर्टर, जफर अंसारी