जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रेस वार्ता में कांग्रेसियों ने रखे अपने-अपने विचार

जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रेस वार्ता में कांग्रेसियों ने रखे अपने-अपने विचार

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली :_आज 4 फरबरी को जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सहनवाज हुसैन के निर्देश में प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष मिर्जा असफाक सकलैनी ने बताया की भाजपा को सत्ता से मुक्त करने के लिए कांग्रेस पार्टी अपने मूल मतदाता को अपनी और लाने की कोशिश कर रही है।मुस्लिम वर्ग, दलित वर्ग और ब्राह्मण वर्ग कांग्रेस पार्टी का मूल वोटर हुआ करता था, पार्टी का मूल उद्देश्य यह है की पार्टी इन सभी मतदाता को अपनी और आकर्षित करे। इसके लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा 12 फरबरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए हर फ्रंटल संघठन के पधाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर न्याय पंचायत स्तर तक लोगो से संपर्क कर कांग्रेस पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे और लोगो बताया जाएगा की भाजपा किस तरह से झूट बोलकर सत्ता में बैठ गई है। और लोगों को देश प्रदेश में मूल मुद्दों से भटका कर इधर उधर की बाते करके और धर्म के नाम पर आपस में नफरत फैला रही है। देश प्रदेश की जनता गंगा जमुना तहजीब से रहना चाहती है। लेकिन भाजपा को अमन चैन पसंद नहीं है, और उन्होंने कहा अगर देश में चेन लाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन कमर गनी ने कहा की उत्तर प्रदेश में मुस्लिम लगभग 20% है, और दलित मतदाता की भी संख्या लगभग 22% है, अगर ये ही दोनो जातियां मिलकर वोट कांग्रेस पार्टी को दे दे, तो ये लगभग 41% होता है, बाकी की जातियों का वोट भी कांग्रेस पार्टी पाने सफल हो जाती है तो पार्टी को सत्ता में आने से।कोई नही रोक सकता है।
जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट ने कहा जो सरकार रोजगार ना दे सकें, स्वस्थ सुविधा न दे सकते उसको सत्ता में रहने का भी कोई अधिकार नहीं है।
जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा भाजपा सरकार झूठे वादे और जुमलेबाजी करना जानती है। जमीनी स्तर पर आज तक कुछ नहीं किया। जनता और सब कुछ जान चुकी है इसीलिए देश और खास करके उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। अगर कांग्रेस पार्टी का मूल मतदाता अगर पार्टी में लौट आए तो कांग्रेस की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह,
सुरेश वाल्मीकि, मैदान शाह, शक्ति शर्मा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इसी दौरान सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचकर तथा कैंसर दिवस का हुआ आयोजन

Mon Feb 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचकर तथा कैंसर दिवस का हुआ आयोजन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : सीबी गंज क्षेत्र में विश्व कैंसर दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मधु गुप्ता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में […]

You May Like

Breaking News

advertisement