यूपी एसआई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर विवाद

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

यूपी एसआई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर विवाद

“पंडित” शब्द के कथित नकारात्मक प्रयोग पर हिंदू महासभा की कड़ी आपत्ति

मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग,समाज की भावनाएं आहत होने का आरोप

रायबरेली।उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में पंडित शब्द के कथित नकारात्मक प्रयोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने कहा कि 14 मार्च को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के हिंदी खंड में एक ऐसा प्रश्न पूछा गया,जिसे उन्होंने आपत्तिजनक और समाज के सम्मानित एवं प्रबुद्ध वर्ग की भावनाओं को आहत करने वाला बताया।उनके अनुसार इस प्रश्न को लेकर समाज में आक्रोश व्याप्त है।पत्र में श्री अग्निहोत्री ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि प्रश्न को पूर्वाग्रह के साथ तैयार किया गया है,जिससे एक वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अपमानित करने का प्रयास किया गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदी खंड में पंडित शब्द को नकारात्मक अर्थ और अवसरवाद से जोड़कर प्रश्न पूछना सीधे तौर पर हिंदू समाज और विद्वानों का अपमान है।उन्होंने कहा कि पंडित शब्द विद्वता,ज्ञान और सम्मान का प्रतीक है,ऐसे शब्द को नकारात्मक संदर्भ में प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे समाज की भावनाओं को आहत करने वाला और अशोभनीय बताया है।प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने इस मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री से मांग की कि जिन लोगों ने इस प्रकार की मानसिकता के साथ परीक्षा का प्रश्नपत्र तैयार किया है,उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि सरकारी परीक्षाओं में प्रयुक्त भाषा अत्यंत संतुलित,जिम्मेदार और संवेदनशील होनी चाहिए,क्योंकि ऐसे प्रश्नपत्र लाखों युवाओं के सामने आते हैं और उनका समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है।इस प्रकार के विवादित प्रश्न समाज में अनावश्यक तनाव और विवाद को जन्म देते हैं,जिसे टाला जाना चाहिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता देने के निर्देश

Sun Mar 15 , 2026
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में सीएमओ डॉ. एन. आर. वर्मा ने नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र अनंतपुरा का किया निरीक्षण,। आजमगढ़।जनपद में प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के अंतर्गत आज मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र अनंतपुरा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का […]

You May Like

Breaking News

advertisement