कोरोना वायरस: उत्तराखंड में पांच और मरीजों में केविड की पुष्टि, कुल संख्या 10, एम्स ऋषिकेश के दो डाक्टर भी पॉजिटिव

कोरोना वायरस: उत्तराखंड में पांच और मरीजों में केविड की पुष्टि, कुल संख्या 10, एम्स ऋषिकेश के दो डाक्टर भी पॉजिटिव,
सागर मलिक

Covid Case In Uttarakhand: प्रदेश भर में अभी कोरोना के छह मरीज एक्टिव हैं। इसमें से ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स भी शामिल हैं।

प्रदेश में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसमें ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर भी शामिल हैं। मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। इसमें से छह मरीज अभी कोरोना एक्टिव हैं। इसमें से एक मरीज श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि पांच अन्य मरीज होम आइसोलेशसन में हैं।

बुधवार को 19 मरीजों की कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की गई थी। इनमें से पांच मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें से दो प्रदेश के निवासी हैं। जबकि अन्य तीन मरीज हैदराबाद, बंगलुरू और बिजनौर की यात्रा कर लौटे थे। प्रदेश भर में अभी कोरोना के छह मरीज एक्टिव हैं। इसमें से ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स भी शामिल हैं।

कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाईयों में अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा, प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियां को और भी तेज कर दिया गया है।

प्रदेश में बुधवार को पांच नए मामले सामने आने के बाद सभी को और अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी चिकित्सा इकाईयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड स्ट्रिंग केस: सीबीआई ने फ़िर तेज़ की जांच, मंत्री उनियाल समेत कई नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया

Fri May 30 , 2025
उत्तराखंड स्ट्रिंग केस: सीबीआई ने फ़िर तेज़ की जांच, मंत्री उनियाल समेत कई नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया,सागर मलिक वर्ष 2016 में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार में बगावत के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक स्टिंग सामने आया था। आरोप था कि हरीश सरकार बचाने के लिए विधायकों का […]

You May Like

advertisement