देहरादून: सरकार 26 फरवरी से दून में करेगी सत्र, विपक्ष 27 फरवरी से गैरसैण प्रतिक्तमक सत्र की घोषणा की,

सागर मलिक

देहरादून  : बजट सत्र देहरादून में करने के खिलाफ कांग्रेस ने 27 फरवरी को गैरसैंण में प्रतीकात्मक विधानसभा सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने एक बयान जारी कर यह घोषणा की है। महारा ने कहा राज्य आंदोलन के समय से आंदोलनकारी गैरसैंण को अस्थाई राजधानी बनाने की मांग कर रहे हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने गैरसैंण में विधानसभा भवन सहित बुनियादी ढांचे का निर्माण करते हुए वहां सत्र किया। वर्तमान सरकार अब ठंड के नाम पर वहां सत्र से परहेज कर रही है। ऐसे में कांग्रेस गैरसैंण में जन भागीदारी से प्रतीकात्मक विधानसभा सत्र का आयोजन कर भू कानून, अंकित हत्याकांड, बेरोजगारी, महिला अपराध, पलायन, बिगड़ती कानून व्यवस्था, भर्ती घोटाले, अग्नि वीर भर्ती समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा करेगी, माहरा ने इसमें आमजन से प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा आगामी सत्र की अवधि भी बहुत कम रखी गई है, इतने कम समय में सभी प्रश्नों का जवाब मिलना संभव नहीं होगा, इसलिए प्रतीकात्मक विधानसभा सत्र में जनहित के सभी मुद्दों पर फैसले लिए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि गैरसैंण में छद्म विधानसभा सत्र आयोजित करने की कांग्रेस की घोषणा लोकतंत्र व संवैधानिक प्रक्रियाओं का अपमान है। भट्ट ने कहा कि जनता द्वारा लगातार नकारे जाने के बाद कांग्रेस नकली सरकार के संचालन से अपने अहम की पुष्टि करना चाहती है। कांग्रेस का निर्णय उनका सियासी कस दोहरापन उजागर करता है। एक ओर कांग्रेस के विधायक सत्र दून में करने का आग्रह करते हैं। दूसरी ओर गैरसैंण में प्रतीकात्मक सत्र करने की नौटंकी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण से लेकर गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने तक का काम भाजपा सरकारों ने ही किया।

Read Article

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योगाश्रम मिर्जापुर में भारतीय योग संस्थान का योग महाकुंभ 24 व 25 को

Thu Feb 22 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र 22 फरवरी : भारतीय योग संस्थान (पंजीकृत), मुख्यालय रोहिणी, दिल्ली के तत्वावधान में हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ प्रांत के योग प्रेमियों के लिए दो दिवसीय प्रांतीय योग प्रशिक्षण शिविर संस्थान के नवनिर्मित योगाश्रम, मिर्जापुर (कुरुक्षेत्र) में 24 व 25 फरवरी को आयोजित किया जा रहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement