उत्तराखंडधर्मांतरण के कानून को और सख़्त करेगी धामी सरकार

सागर मलिक

पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित होगी एसआईटी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाते हुए, जरूरी कदम भी उठाने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सीमांत प्रदेश होने के साथ ही सनातन की पुण्य भूमि भी है। इसलिए यहां डेमोग्राफी में बदलाव की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे। धर्मांतरण कराने वाले तत्वों के जाल में फंसे लोगों को उचित परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।
उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं को देखते हुए, धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाए जाने की दिशा में तत्काल कदम उठाएं जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऑपरेशन कालनेमी भी ऐसे तत्वों पर लगाम लगाने में सफल रहा है।

इस मुहिम को आगे भी चलाए जाने की जरूरत है, इसलिए पुलिस मुख्यालय के स्तर पर, इसकी निगरानी के लिए एसआईटी का गठन किया जाए।
गौरतलब है कि बीते दिनों चले अभियान में पुलिस ने कई भिखारी टाइप लोगों को पकड़ कर शाम को छोड़ दिया।
लेकिन कोई ठोस कालनेमि हाथ नहीं आया।

अलबत्ता, यूपी की एसटीएफ छांगुर बाबा के उत्तराखण्ड से जुड़े एक सूत्र को पकड़ कर ले गयी।
इसके बाद अलर्ट हुई राज्य पुलिस ने दो दिन पहले धर्मातरण से जुड़े एक रैकेट के पर्दाफाश का दावा किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीसीटीवी में कैद हुए उचक्के, मां अम्बे स्टोर से नकदी चोरी कर हुए फरार,जांच में जुटी पुलिस

Tue Jul 29 , 2025
आजमगढ़:बाइक से आए उचक्कों ने दिनदहाड़े दुकानदार के गल्ले से उड़ाया नकदी, हुए फरार तो सीसीटीवी फोटेज खंगालने में जुटी पुलिस।बता दे कि शनिवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के लछीरामपुर स्थित मां अम्बे प्रोविजन स्टोर पर दोपहर के समय खरीदारी करने आए दो उच्चकों ने मौका देखकर गल्ले पर हाथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement