धनोल्टी उत्तराखंड जाएगा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पलवल जिला इकाई के पत्रकारों का दल : डॉ. इन्दु बंसल

धनोल्टी उत्तराखंड जाएगा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पलवल जिला इकाई के पत्रकारों का दल : डॉ. इन्दु बंसल

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

पलवल जिलाध्यक्ष भूषण ओहलियान करेंगे दल का नेतृत्व।

पलवल 30 मई : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पलवल जिला इकाई के पत्रकारों का दल आज 30 मई 2025 को तीन दिवसीय बौद्धिक यात्रा के लिए उत्तराखंड के धनोल्टी जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने बताया कि आज श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पलवल जिला इकाई के जिला अध्यक्ष भूषण ओहलियान के नेतृत्व में संगठन के पत्रकारों का एक दल बौद्धिक यात्रा के लिए उत्तराखंड के धनोल्टी जाएगा। डॉ बंसल ने बताया कि उत्तराखंड धनोल्टी में यह दल दो दिन का प्रवास करेगा जिस में धनोल्टी के मनोरम स्थानों की यात्रा व पत्रकारों की विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
डॉ. बंसल ने बताया कि वापसी में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पलवल जिला इकाई का यह दल हरिद्वार हर की पौड़ी पर गंगा स्नान कर विश्व शांति की मंगलकामना करेगा।
डॉ. बंसल ने कहा की भविष्य में भी श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के बौद्धिक विकास के लिये इस तरह की बौद्धिक यात्राओं का आयोजन करता रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल ने ग्रीष्मावकाश से पहले किया प्रतियोगिताओं का आयोजन

Sat May 31 , 2025
श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल ने ग्रीष्मावकाश से पहले किया प्रतियोगिताओं का आयोजन वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र, 30 मई : रेलवे रोड स्थित श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल ने गर्मियों की ‌छुट्टियों से पहले विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें नन्हे मुन्नों के लिए पूल पार्टी और तीसरी से […]

You May Like

advertisement