डीआईजी ने किया पुलिस लाइन एवं एसएसपी दफ्तर का निरीक्षण

डीआईजी ने किया पुलिस लाइन एवं एसएसपी दफ्तर का निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : डीआईजी ने रिजर्व पुलिस लाइन और पुलिस दफ्तर का वार्षिक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने परेड ग्राउंड पर आयोजित परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस लाइन की अलग-अलग शाखाओं का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।
बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में वार्षिक निरीक्षण के दौरान सबसे पहले परेड ग्राउंड पर आयोजित परेड की सलामी ली गई। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, मोटर ट्रांसपोर्ट शाखा (एमटी शाखा), फील्ड यूनिट और घुड़साल का निरीक्षण किया। उन्होंने हथियारों की देखभाल, साफ-सफाई और रजिस्टरों की जांच की।
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती के आगामी प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए डीआईजी ने बैरकों, शौचालयों, मैस और कक्षाओं जैसी सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। डीआईजी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर वहां की शाखाओं और प्रशासनिक इकाइयों की कार्यप्रणाली देखी और सुधार संबंधी सुझाव दिए।
निरीक्षण के बाद डीआईजी ने पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अभियोजन अधिकारियों से भी बात की और काम में पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने पर ज़ोर दिया। इस मौके पर एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा, एसपी ट्रैफिक अकमल खान समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट मीरगंज द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित

Thu May 22 , 2025
धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट मीरगंज द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मीरगंज क्षेत्र में मगलवार को धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट मीरगंज ने बढ़ती गर्मी और जेठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर सिंधौली चौराहे पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस […]

You May Like

advertisement