Uncategorized

स्वच्छ कुरुक्षेत्र अभियान को सफल बनाने के लिए सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के साथ बैठकर कुरुक्षेत्र को स्वच्छता बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र एवं अवनी गुप्ता ने बनाई विशेष योजना।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 22 अगस्त : राजनीतिक और सामाजिक जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता अभियान से जोडऩे के लिए एक महत्वपूर्ण मीटिंग पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा के निवास पर आयोजित की गई। जिसमें जन प्रतिनिधियों और सामाजिक धार्मिक प्रतिनिधियों को मिशन से जोडऩे पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुशल नेतृत्व में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को स्वच्छता में अव्वल रैंकिंग दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के एक-एक नागरिक को स्वच्छता अभियान के साथ जुडऩा चाहिए। जब कुरुक्षेत्र के नागरिक अपनी मानसिकता में बदलाव लाएंगे तो निश्चित ही कुरुक्षेत्र स्वच्छ और सुंदर नजर आएगा। उन्होंने इस अवसर पर कहा की कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने में वार्ड पार्षद भी अपनी अहम भूमिका निभाएं ऐसी सरकार और वार्ड वासियों को उनसे अपेक्षा है पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जी चाहते हैं कि इस बार कुरुक्षेत्र देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करे और हम मिलकर ही उनके इस संकल्प को पूरा कर सकते हैं।
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि मीटिंग में जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। इससे स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी और समुदाय को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकेगी। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर गीता स्थली कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, ताकि पूरी दुनिया में कुरुक्षेत्र की स्वच्छता और सुंदरता में विशेष पहचान बने। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन की जिला टास्क फोर्स सदस्य अवनी गुप्ता, सुनील वर्मा और सुरेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel