भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरूक्षेत्र 25 फरवरी : आज भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष फूल सिंह पाल ने जिलाध्यक्ष रवि बतान की मौजूदगी में नई टीम घोषित की। जिसमें देसराज कश्यप, गुलजार सैनी, जतिंदर सिंह, गुरप्रीत कंबोज, सुंदर पाल को जिला उपाध्यक्ष जिम्मेदारी दी गई है। रामदत्त सैनी और तरुण धीमान को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। लखविंदर सिंह, रविन्द्र कश्यप, राजवीर फौजी, परीक्षित मंजू, अनिल सैनी को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। मोर्चा के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुरेश कुमार को दी गई है व सह कोषाध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा को बनाया गया है। आईटी प्रमुख की जिम्मेदारी कपिल धीमान को सौंपी गई है व अनिल धीमान को सोशल मीडिया प्रमुख व रणबीर वर्मा को सह प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री जसविंदर सैनी, तेजिंदर गोल्डी, डीएनटी के वाइस चेयरमैन जय सिंह पाल, पाल गडरिया समाज के प्रधान शमशेर बढ़थल, देवी दयाल शर्मा, सह प्रमुख जिला सोशल मीडिया कृष्ण गोपाल शर्मा, प्रतीक सुधा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्ल इंटरनेशनल स्कूल में स्प्रिंग कार्निवल का हुआ आयोजन

Mon Feb 26 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 25 फरवरी : पर्ल इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को स्प्रिंग कार्निवल का आयोजन बड़े हर्षाेल्लास से किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोशन लाल गुप्ता, सुदेश गुप्ता, वरूण गुप्ता और शिल्पी गुप्ता के साथ-साथ तीनों स्कूल शाखाओं की प्रधानाचार्या ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 की […]

You May Like

Breaking News

advertisement