जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली द्वारा वर्ल्ड हेल्थ कवरेज डे पर जिला महिला अस्पताल बरेली में शिविर का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : माननीय अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली श्री उमा शंकर कहार द्वारा आदेशित किया गया था। कि वर्ल्ड हेल्थ कवरेज डे पर एक शिविर का आयोजन किया जाएगा ।इस संदर्भ में जिला महिला अस्पताल बरेली में वर्ल्ड हेल्थ कवरेज डे पर आम जन मानस को यह याद दिलाने के लिए कि गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवा किसी विशेषाधिकार नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का अधिकार है। यह दिवस वैश्विक नेताओं, सरकारों और समुदायों से ऐसे स्वास्थ्य तंत्र बनाने की अपील करता है जो हर जगह, सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। वर्ल्ड हेल्थ कवरेज डे पर पी एल वी/ अधिकार मित्र अबदेश शर्मा, अमित कुमार, प्रतिपाल सिंह, सत्य पाल सिंह,श्रीमती वंदना सिंह,श्रीमती सपना द्विवेदी,श्रीमती पूजा गुप्ता, जागेश्वरी देवी , तरुण कुमार, आदि ने जन मानस को जानकारी दी। जिला महिला अस्पताल के अधीक्षक त्रिवेंद्र प्रसाद जी का सहयोग रहा।




