उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉ. आशीष अनेजा को मिला डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल सेवाश्री अवार्ड 2023
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र,16 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी स्वास्थ्य केन्द्र के प्रशासक एवं स्वास्थ्य अधिकारी गैपियो और एसीपी सदस्य डॉ. आशीष अनेजा स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सेवाश्री सम्मान 2023 प्रदान किया गया। रविवार को दिल्ली स्थित संविधान भवन में एक भव्य समारोह के दौरान डॉ. अनेजा को यह अवार्ड आशा चेरिटेबल ट्रस्ट और मानसिंह फाउंडेशन द्वारा अजीता सिंह और कई बड़े लोगों की उपस्थिति में दिल्ली में मिला।
सेवाश्री अवार्ड मिलने पर डॉ. आशीष अनेजा ने कहा कि जीवन का ऊंचा उद्देश्य दूसरों की सेवा है, जिसे परोपकार कहा गया है। इसलिए जीवन में परोपकार करते हुए निष्काम भाव से अपना कर्म करते रहना चाहिए। परमात्मा की कृपा और जन सहयोग से भविष्य में भी समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सांसदों, चेरिटेबल ट्रस्ट, संरक्षक, पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों एवं शुभचिंतकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था बनाने में सभी सहयोगियों ने मिलकर सहयोग दिया। इसलिए सभी संस्थाएं और सहयोगकर्ता भी बधाई के पात्र हैं।
गौरतलब है कि बेहतरीन सेवा कार्यों के लिए पहले भी डॉ. अनेजा को स्वास्थ्य रतन सेवाश्री सम्मान, मातृभूमि समाज सेवा गौरव अवार्ड, तीन बार गैपियो लीडरशिप अवार्ड, हिंद आइकोनिक अवार्ड, कोरोना वारियर अवार्ड, आइकोनिक पर्सनैलिटी ऑफ इंडिया अवार्ड और बेस्ट डॉक्टर इन डाइबिटीज़ केयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही पैनोरमा एवं साइंस सेंटर, परिवहन मंत्री, जिला उपायुक्त और जेल अधीक्षक की तरफ से भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। वहीं इंटरनेशनल गीता जयंती के दौरान भी उन्हें उम्दा सेवाओं के लिए सीजेएम द्वारा सम्मानित किया गया था।