डॉ. बृजेंद्र सिंह तोमर को बनाया गया डीन ऑफ कॉलेज

डॉ. बृजेंद्र सिंह तोमर को बनाया गया डीन ऑफ कॉलेज।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : डॉ. बृजेन्द्र सिंह तोमर को डॉ. विदुषी त्यागी का कार्यकाल समाप्त होने पर डीन ऑफ कॉलेज का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सोमवार को डॉ. बृजेन्द्र सिंह तोमर ने पद ग्रहण किया। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान और कुलसचिव डॉ. नरेश भार्गव ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
डॉ. बृजेन्द्र सिंह तोमर श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान  में अगद तंत्र व विधि वैद्यक विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।उनका कई वर्षों का शैक्षणिक और चिकित्सा क्षेत्र में अनुभव है। इसके साथ उन्हें डीन ऑफ कॉलेज का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं इससे पहले डॉ. तोमर सीपीसी और कॉलेज एडमिशन कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं। वर्तमान में ड्राफ्ट एवं काउंसलिंग कमेटी के सदस्य भी हैं।डॉ. ब्रिजेंदर सिंह तोमर ने नव दायित्व ग्रहण करने पर कुलपति का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में आयुष विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे इसके लिए सब मिलकर प्रयास करेंगे।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेड़ो पर होर्डिंग लगाकर राजनैतिक पार्टियां उड़ा रही एनजीटी के आदेशों की धज्जियां : भारद्वाज

Tue Feb 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email पेड़ो पर होर्डिंग लगाकर राजनैतिक पार्टियां उड़ा रही एनजीटी के आदेशों की धज्जियां : भारद्वाज। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। ग्रीन अर्थ ने लिखा एनजीटी व सभी पार्टियों को पत्र। कुरुक्षेत्र : पेड़ों पर होर्डिंग – बैनर्स आदि लगाने से […]

You May Like

Breaking News

advertisement