डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा स्मृति ग्रन्थ विमोचन विद्या भारती साहित्य केन्द्र का लोकार्पण

डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा स्मृति ग्रन्थ विमोचन विद्या भारती साहित्य केन्द्र का लोकार्पण।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – नवीन मिश्रा।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 21 दिसम्बर : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में समाज गौरव डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा स्मृति ग्रन्थ विमोचन एवं विद्या भारती साहित्य केन्द्र का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य-वक्ता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के संगठन मंत्री गोविन्द चन्द्र मोहंत थे। विशिष्ट अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा रहे जबकि अध्यक्षता विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी ने की। अन्य मंचासीन अतिथियों में संस्थान के सचिव वासुदेव प्रजापति, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के महामंत्री देसराज शर्मा एवं संस्थान के सह-सचिव डॉ. पंकज शर्मा रहे। इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं सम्पादक मंडल के सदस्यों डॉ. रामेन्द्र सिंह, डॉ. सी.डी.एस. कौशल, डॉ. जयभगवान सिंगला, डॉ. मोहित गुप्ता, संत कुमार, प्रेमनारायण शुक्ला द्वारा समाज गौरव डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा स्मृति ग्रन्थ का विमोचन कराया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराते हुए सभागार में आए नगर के सभी गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा जी का जन-जन के प्रति अपनत्व ही है जो समाज के सभी वर्गों के नागरिकों को उनके स्मृति ग्रन्थ विमोचन में ले आया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिन्हा जी के पास अमूल्य विचारों की अथाह सम्पदा थी। सादा जीवन-उच्च विचार की परिपाटी को यदि कहीं देखना है तो वह निश्चित रूप से डॉ. सिन्हा में थी। संस्कृति भवन में दिए गए उनके अमूल्य व्याख्यान संस्थान के यू-ट्यूब चैनल पर जीवंत हैं।
मुख्य-वक्ता श्री गोविंद चन्द्र मोहंत ने कहा कि प्रो. सिन्हा जी सान्निध्य संस्थान में हम सबको मिला। उनका सभी के गहरा लगाव और आत्मीयता थी। छोटे-छोटे विषयों को लेकर वे इतनी सुंदरता से समझाते थे कि कठिन से कठिन विषय भी रोचक लगता था। उनके व्याख्यान अत्यंत ज्ञानप्रद होते थे। विमोचित हुए स्मृति ग्रन्थ में उनकी स्मृति और उजागर होती जाएगी। स्मृति ग्रन्थ में उनके विचारों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को देना अत्यंत लाभप्रद रहेगा। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान ऐसे कार्यों के लिए सर्वदा समर्पित है। देशभर से जितने भी कार्यकर्ता संस्थान में आते थे तो उनका पाथेय लेकर जाते थे। डॉ. सिन्हा साहित्य जगत को आलोकित करते रहेंगे।
डॉ. लालचंद गुप्त ‘मंगल’ ने डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा स्मृति ग्रंथ के आकार-प्रकार की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे ही किसी स्मृति ग्रन्थ का प्रकाशन नहीं होता है, उसके लिए नायक को अनुकरणीय, स्मरणीय होना चाहिए जोकि डॉ. सिन्हा थे। हर व्यक्ति को इसे पढ़कर प्रेरणा मिलेगी और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि डॉ. सिन्हा समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ आत्मीयता से जुड़े रहे। उन्होंने कु.वि. में डॉ. सिन्हा द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर विचार डालते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की। वे ऐसी विभूति थे शायद लोग विश्वास नहीं करेंगे। उनकी सोच हमेशा समाज में कुछ अच्छा करने की रही। प्रो. सोमनाथ ने डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा के साथ बिताए पलों को साझा भी किया। कार्यक्रम के अन्त में संस्थान के सह-सचिव डॉ. पंकज शर्मा ने आभार अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. ऋषि गोयल, डॉ. हुकम सिंह, डॉ. ऋषिपाल, सुरेन्द्र अत्रि, जयभगवान सिंगला, अनिल कुलश्रेष्ठ, डॉ. सिन्हा जी की पुत्री मीनाक्षी भारती तथा परिवार के सदस्य सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विद्या भारती साहित्य केन्द्र का लोकार्पण।
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के संगठन सचिव श्री गोविन्द चन्द्र मोहंत एवं संस्कृति शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी ने विद्या भारती साहित्य केन्द्र का विधिवत रूप से लोकार्पण किया। डॉ. रामेन्द्र सिंह ने बताया कि संस्थान में शिक्षा, संस्कृति, बाल साहित्य, इतिहास, विज्ञान, मनोविज्ञान, वैदिक गणित, महापुरुषों के जीवन चरित्र एवं आत्म कथाएं सरीखे अनेक विषयों पर 334 पुस्तकों एवं 129 चित्रों का संग्रह है जोकि इस साहित्य केन्द्र में रखा गया है। विद्या भारती का यह प्रयास विद्यार्थी, शिक्षक एवं समाज के सभी लोगों के लिए लाभप्रद रहेगा।
विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में समाज गौरव डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा स्मृति ग्रंथ का लोकार्पण करते मंचासीन अतिथिगण।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सीएम धामी ने 12 रैट माइनर्स को सम्मानित किया,

Thu Dec 21 , 2023
वी वी न्यूज देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में टनल की खुदाई में अहम भूमिका निभाने वाले 12 रैट माइनर्स को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने सभी रैट माइनर्स को 50-50 हजार रुपये की सम्मान राशि के चेक भी प्रदान किए। गुरुवार को सीएम […]

You May Like

advertisement