सीबीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदपुर काजियान से डीएसओ की टीम ने अवैध घरेलू 44 सिलेंडर पकड़े

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शहर के आसपास के इलाकों में गैस गोदामों की स्थिति टेकिंग टाइम बम जैसी बन चुकी है। इसको लेकर जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह की टीम ने सीबीगंज क्षेत्र के चंदपुर काजियान में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के भंडारण को लेकर छापेमारी की। लगभग 2 घंटे तक चली इस छापेमारी में जिला पूर्ति अधिकारी के टीम के सदस्यों ने बारीकी से एक-एक चीज की परख की, दुकानदार मोहम्मद तकी के बयान दर्ज किए, वहीं आसपास के लोगों से भी यह कारोबार कितने दिन से चल रहा है इसकी जानकारी ली। जिला पूर्ति अधिकारी की टीम के सदस्यों द्वारा वाहन मंगवा कर जप्त किए हुए 44 गैस सिलेंडरों को बरेली गैस एजेंसी के सुपुर्द किया गया। आपको बता दे की हाल ही में थाना बिथरी चैनपुर के रजऊ परसपुर में सिलेंडरो से भरे एक ट्रक में अचानक लगी आग और धमाकों ने पूरे इलाके को दहला दिया था। गनीमत तो यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई थी। इस हादसे के बाद जिला प्रशासन द्वारा शहर के अंदर उन जगहों को चिन्हित किया जा रहा है जहां पर अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण होता है। शहर में कई ऐसे इलाके हैं जहां पर सिलेंडरों का जखीरा बस्तियों के बीच रखा हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी की टीम के द्वारा की गई इस कार्यवाही के बाद अब अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखने वालों में दहशत का माहौल है सीबीगंज के कई ऐसे स्थान है जहां पर अभी भी अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण होता है जैसे ही जिला पूर्ति अधिकारी की टीम द्वारा छापेमारी चंदपुर काजियान में की गई वैसे ही सूचना पाकर लोगों ने अपने यहां से सिलेंडरों को इधर-उधर करना शुरू कर दिया। वहीं जानकारी करने पर जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया की 44 सिलेंडर सीबीगंज क्षेत्र में पकड़े गए। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कराने की कार्रवाई की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रक्तदान शिविर का मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने किया उद्घाटन

Tue Apr 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सोमवार को एरोमैटिक एवं एलाइड हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष गौरव मित्तल ने बताया कि यह आयोजन नाथ नगरी रक्तदान सेवा ट्रस्ट और एसआरएमएस […]

You May Like

advertisement