Uncategorized

पर्यावरण संरक्षण और छात्र नामांकन वृद्धि के लिए कराया गया विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण

पर्यावरण संरक्षण और छात्र नामांकन वृद्धि के लिए कराया गया विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : विकास शेत्र क्यारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारीनगला के शिक्षकों ने नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चों को शनिवार को शैक्षिक भ्रमण कराया। इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता का माहौल तैयार करना था, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ विनोद कुमार शर्मा ने इस मौके पर कहा कि आने वाले समय में हमारे विद्यालयों के सभी छात्र-छात्रा अपने आस पास अधिक से अधिक वृक्षों को रोपित, पुष्पित और पल्लवित कर तेजी से हो रही ग्लोवल वार्मिग की चुनौती को नियंत्रित करने में सहायक बने इसीलिए यह शैक्षिक भ्रमण छात्र छात्राओं को कराया है। उन्होंने कहा कि गर्मी का तापमान 50 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है और इसे 50 से ऊपर पहुंचने में बहुत समय नहीं लगेगा, समय रहते हमने अपने पर्यावरण को अधिक से अधिक पौधे रोपित कर यदि संरक्षित नहीं किया तो पृथ्वी पर जीवन मुश्किल हो जाएगा।
इसलिए बच्चों को वृक्षों की उपयोगिता को नजदीक से समझाते हुए शिक्षकों द्वारा अधिक से अधिक पौधे रोपित कर उन्हें पुष्पित और पल्लवित करने की शपथ भी दिलाई गई। इस प्रकार के छोटे छोटे शैक्षिक भ्रमण बच्चों के नामांकन वृद्धि में भी सहायक होते हैं। शनिवार के शैक्षिक भ्रमण को सार्थक बनाने में प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा, प्रीति शर्मा, आशा राणा, नवनीत यादव, रजी हसन, ऊषा देवी, मोहिनी और सिमता देवी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button