गीता जयंती महोत्सव 2023 में प्रेरणा के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला की एकादश श्लोकी गीता का हुआ विमोचन

गीता जयंती महोत्सव 2023 में प्रेरणा के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला की एकादश श्लोकी गीता का हुआ विमोचन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विद्वानों ने डा. जय भगवान सिंगला के प्रयास की सराहना की।

कुरुक्षेत्र ( संजीव कुमारी) 21 दिसम्बर : प्रेरणा वृद्धाश्रम एवं प्रेरणा संस्था के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला की एक और नई पुस्तक एकादश श्लोकी गीता का गीता जयंती महोत्सव 2023 के अवसर पर हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित पुस्तक मेले में विमोचन किया गया। डा. सिंगला अभी तक करीब 40 से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं।
डा. जय भगवान सिंगला ने इस अवसर पर कहा कि गीता के संदेश को सरलतम शब्दों में जन-जन तक पहुंचाना ही मेरा एकमात्र उद्देश्य है। श्रीमद भगवद गीता संसार का अद्भुत ग्रंथ है लेकिन संस्कृत भाषा का ज्ञान कम होने की वजह से जनसाधारण को इसका पूरा लाभ नहीं मिल रहा है।
डा. सिंगला ने कहा कि सभी को यह प्रयास करना चाहिए कि इसका अनुवाद सरल से सरल शब्दों में हो और प्रत्येक व्यक्ति इसके मर्म को समझ सके व अपने जीवन मैं अपना कर कर्म के सिद्धांत को अपना सके।
इस अवसर पर हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति विभाग के संस्कृति प्रकोष्ठ के निदेशक डा. सी.डी.एस. कौशल, डा. विजेंद्र सिंह, डा. रमा कांता, डा. विजय दत्त शर्मा, डा. देशवाल, आशुतोष कौशल एवं प्रतिष्ठित साहित्यकार मौजूद रहे।
विद्वानों ने की सराहना
पुस्तक की समीक्षा करते हुए डा. विजय दत्त शर्मा पूर्व निदेशक हरियाणा ग्रंथ अकादमी ने कहा कि डा. जय भगवान सिंगला ने अति सरल शब्दों में गीता का अनुवाद करके एक अति सराहनीय प्रयास किया है। डा. सी.डी.एस. कौशल ने कहा कि यह बड़ा शुभ अवसर है कि गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर डा. सिंगला की इस पुस्तक का विमोचन हुआ है।
डा. जय भगवान सिंगला की पुस्तक के विमोचन अवसर पर विद्वान।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा स्मृति ग्रन्थ विमोचन विद्या भारती साहित्य केन्द्र का लोकार्पण

Fri Dec 22 , 2023
डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा स्मृति ग्रन्थ विमोचन विद्या भारती साहित्य केन्द्र का लोकार्पण। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – नवीन मिश्रा।दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र, 21 दिसम्बर : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में समाज गौरव डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा स्मृति ग्रन्थ विमोचन एवं विद्या भारती साहित्य केन्द्र […]

You May Like

advertisement