आज़मगढ़: गौतस्कर व पुलिस में हुई मुठभेड़ , मुठभेड़ में अभियुक्त अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ गिरफ्तार


थाना गम्भीरपुर
गौतस्कर व पुलिस में हुई मुठभेड़ , मुठभेड़ में घायल अभियुक्त अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
गिरफ्तारी का विवरण– आज दिनांक 08.12.2023 को थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मय हमराह को मुखविर से सूचना मिली कि मु.अ.सं.403/23 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. पप्पू यादव पुत्र वंशराज यादव निवासी नगरैया जहांनपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ 2. कैश पुत्र नन्हे निवासी मुहम्मदपुर भिटिया गम्भीरपुर आजमगढ, आसपास के क्षेत्रो से गाय, बछड़ो की तलाश हेतु एक मोटरसाइकिल से धरनीपुर विषया गाँव की ओर से आ रहे है जो मार्टीनगंज रोड की तरफ जाने वाले है सूचना पर पुलिस टीम गम्भीरपुर मार्टीनगंज रोड पर धरनीपुर विषया मोड के पास पहुंचकर इन्तेजार करने लगी। कुछ ही समय में एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते हुए दिखायी दिए जिनको पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल चालक मोटरसाईकिल पीछे की ओर मोड़कर तेजी से धरनीपुर विषया गाँव की तरफ भागा। पुलिस टीम द्वारा भागते हुए व्यक्तियों का पीछा किया गया तो आगे जाकर बरसात होने व कीचड़ तथा कोहरा के कारण मोटरसाइकिल फिसलकर रोड के किनारे गिर गयी ।
पुलिस से अपने आप को घिरता देख एक बदमाश ने अपने पास लिए असलहें से पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा, पर्याप्त चेतावनी के पश्चात भी बदमाश ने पुलिस बल पर पुनःफायर किया पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लगी तथा दूसरा व्यक्ति भागने मे सफल रहा ।
पुछताछ का विवरण– घायल व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम पप्पू यादव पुत्र वंशराज यादव निवासी नगरैया जहांनपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ बताया तथा फरार हुए साथी का नाम कैश पुत्र नन्हे निवासी मुहम्मदपुर भिटिया गम्भीरपुर आजमगढ बताया। जो स्थानीय का हिस्ट्रीशीटर भी है। जिसके ऊपर जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों दर्जनों मुकदमें पंजीकृत है।
बरामदगी का विवरण– घायल बदमाश के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व दो अदद खोखा राउंड 315 बोर तथा एक अदद मोटर सायकिल बिना नंबर प्लेट की व 250/-रू बरामद हुआ। घयाल अभियुक्त को समय लगभग 07.00 बजे गिरफ्तार कर उपचार हेतु सदर अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 404/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
पप्पू यादव पुत्र वंशराज यादव निवासी नगरैया जहांनपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ
बरामदगी

  1. 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व दो अदद खोखा राउंड 315 बोर
  2. एक अदद मोटर सायकिल बिना नंबर प्लेट की
  3. 250 रूपये
    पंजीकृत अभियोग
    मु.अ.स. 404/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
    अपराधिक इतिहास
  4. मु0अ0सं0 403/23 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम।
  5. मु.अ.स. 404/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़।
    नाम पता फरार अभियुक्त
    कैश पुत्र नन्हे निवासी मुहम्मदपुर भिटिया गम्भीरपुर आजमगढ
    गिरफ्तारी करने वाली टीम
  6. थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
  7. उ.नि.अजय कुमार सिंह थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
  8. उ.नि.मिथलेश कुमार थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ
  9. HC खुर्शीद अहमद थाना गम्भीरपुर आजमगढ
  10. का.आशीष कुमार यादव
  11. का.मिथलेश कुमार

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: छेड़खानी करने की कोशिश करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

Fri Dec 8 , 2023
थाना निजामाबाद अंतर्गत छेड़खानी की सूचना पर पीआरवी 1062 तत्काल घटनास्थल पर पहुची। जहा ज्ञात हुआ कि कालर शौच के लिये गयी थी जिसके साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने लोटते समय छेड़खानी करने की कोशिश की। पीआरवी कर्मियों ने काँलर की निशानदेही पर आरोपी को उसके घर से […]

You May Like

advertisement