आजमगढ़ भाजपा स्थापना दिवस पर जगह-जगह लगाई गई प्रदर्शनी

आजमगढ़ भाजपा स्थापना दिवस पर जगह-जगह लगाई गई प्रदर्शनी

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत् में 6 अप्रैल स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अन्तर्गत जिला कार्यालय पर स्थापना दिवस प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर स्थापना दिवस प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल, 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुईं। भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। यह संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।
अपने वैचारिक अधिष्ठान के साथ विचारधारा के स्तर पर भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है।
भाजपा की स्थापना जरूर 1980 में हुई थी लेकिन इसकी बुनियाद स्वतंत्रता सेनानी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में ही भारतीय जनसंघ बनाकर कर दी थी। जनसंघ की तरह भाजपा का आरंभ भी काफी कठिनाइयों वाला रहा।
1984 के आम चुनाव में भाजपा को महज दो सीटें मिली थी। लेकिन आज 45 वर्ष में भाजपा न केवल लगातार तीसरी बार केन्द्र की सरकार में है अपितु 19 राज्यों में भाजपा अपने सहयोगियों या बिना सहयोगियों के साथ सरकार में है। और सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ राष्ट्रवाद से प्रेरणा लेते हुए सुशासन और विकास का काम कर रही है स्थापना दिवस प्रदर्शनी के संयोजक जिला उपाध्यक्ष हरबंस मिश्रा रहे
इस अवसर पर श्री कृष्ण पाल ,देवेंद्र सिंह पूर्व सांसद संगीता आजाद पूर्व विधायक राम दर्शन यादव, कल्पनात पासवान, आजाद अनीमर्दन किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल , हरिवंश मिश्रा, अवनीश मिश्रा, मयंक गुप्ता, विवेक निषाद निखिल राय, मिथिलेश चौरसिया ,सौदागर भारती , अमन तिवारी पाही सुजीत सिंह टीका राजीव शुक्ला डॉक्टर पूनम सिंह विपिन राय मयंक गुप्ता तारकेश्वर सिंह आनन्द गुप्ता पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री राम नवमी पर प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर बना अयोध्या धाम

Tue Apr 8 , 2025
श्री राम नवमी पर प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में बना मेले जैसा माहौल फिरोजपुर 08 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार राम सुख दास में श्री राम नवमी पर अमृत वेला प्रभात सदस्यों ने प्रभु श्री राम और माँ सिद्धिदात्री का गुणगान किया, […]

You May Like

Breaking News

advertisement