प्रसिद्ध समाजसेवी आर.डी गोयल ने रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र को दिया आर्थिक योगदान

प्रसिद्ध समाजसेवी आर.डी गोयल ने रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र को दिया आर्थिक योगदान।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 8 फरवरी : स्वतंत्रता सेनानी परिवार के प्रथम उतराधिकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी आरडी गोयल ने रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के कोषाध्यक्ष एवं अंकेक्षक नरेश सैनी को आर्थिक योगदान दिया। कोषाध्यक्ष नरेश सैनी ने रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र की ओर से समाजसेवी आर.डी गोयल का आभार जताया। उन्होंने बताया कि आर.डी गोयल हर माह रोटी बैंक में अपनी सेवाएं देते रहते है। संस्था प्रतिदिन 300 से अधिक लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। आर.डी गोयल ने कहा कि समजासेवा से बड़ी कोई सेवा नही है। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि रोटी बैंक के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष श्रीकांत जाधव भारतीय पुलिस सेवा साहब के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र जरूरतमंद लोगों को भोजन परोस रही है। कुरुक्षेत्र रोटी बैंक शाखा वर्ष 2018 में अस्तित्व में आई। 16 मई 2018 से रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र निरंतर और नियमित जरूरतमंद लोगों के घर तक जाकर भोजन पहुंचा रही है। डॉ. वर्मा ने बताया कि रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के साथ न केवल पुलिस के लोग जुड़े हैं अपितु भारत के विभिन्न कोनों से गणमान्य और सेवाभावी लोग जुड़े हुए हैं जो नि:स्वार्थ भाव से अन्न धन का योगदान करते हैं। रोटी बैंक ऐसे लोगों तक भोजन पहुंचा रही है जो वास्तव में जरूरतमंद हैं।
रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के कोषाध्यक्ष नरेश सैनी को आर्थिक योगदान देते प्रसिद्ध समाजसेवी आर.डी गोयल।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने सिखाई मुनाफे की खेती

Fri Feb 9 , 2024
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने सिखाई मुनाफे की खेती। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बी. वॉक एग्रीकल्चर कर डाड़ौता गांव का चंद्रशेखर बना एंटरप्रेन्योर।कुलपति डॉ. राज नेहरू ने उद्यमिता के लिए प्रेरित किया,ऑन द जॉब ट्रेनिंग के लिए कंपनियों से जोड़ा।एक एकड़ से साल में करता है 8 लाख ₹ से […]

You May Like

Breaking News

advertisement