Uncategorized
200 जरूरतमंद परिवारों को दिया सामान व की आर्थिक सहायता

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 20 जुलाई : सतयुग दर्शन ट्रस्ट के सदस्यों ने निष्काम सेवा अभियान के तहत कुरुक्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों को कपड़े, खाने-पीने का सामान व आर्थिक सहायता करके उनका सहयोग किया। सतयुग दर्शन ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि सतयुग दर्शन ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा 1 से 31 जुलाई तक पूरे विश्व स्तर पर जहां-जहां उनकी शाखाएं हैं, गरीब परिवारों को जरूरत का सामान व आर्थिक सहयोग देकर उनकी मदद की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को सतयुग दर्शन ट्रस्ट की कुरुक्षेत्र शाखा के सदस्यों ने शीला नगर डिस्पेंसरी पर जरूरतमंद 200 परिवारों को नए वस्त्र, खाने-पीने का सामान व हर परिवार को 500 रुपए नकद धन राशि देकर उनकी आर्थिक रूप से भी मदद की।
सतयुग दर्शन ट्रस्ट के सदस्य जरूरतमंद परिवारों को सामान वितरित करते हुए।