उतराखंड: कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची मकर संक्रांति तक आ जाएगी,

देहरादून: चुनाव आचार संहिता लगने के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची बहुत जल्द आने जा रही है। पहली सूची मकर संक्रांति तक आ जाएगी। इसके लिए कांग्रेस स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। स्क्रीनिंग समिति पहली सूची के प्रत्याशियों का पैनल चीफ इलेक्शन कमेटी को सौंपने जा रही है। पहली सूची में अधिक से अधिक सीटों के नाम होंगे। ताकि प्रत्याशियों को अधिक से अधिक समय क्षेत्र में काम करने का मिले।

कांग्रेस प्रत्याशियों की बहुप्रतिक्षित सूची मकर संक्राति तक सामने आ जाएगी। इसके लिए कांग्रेस संगठन स्तर पर तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। स्क्रीनिंग समिति पहले ही प्रदेश में कई दौर की वार्ताएं दावेदारों से कर चुकी है। गढ़वाल, कुमाऊं में अलग अलग दावेदारों से वार्ताएं की गई हैं। विधानसभावार नामों के पैनल तैयार किए गए। अब इन पैनल को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। पैनल फाइनल कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे जा रहे हैं। केंद्रीय चुनाव समिति नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि समय पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। ताकि प्रत्याशियों को अपने अपने चुनाव क्षेत्रों में काम करने का पूरा अवसर मिल सके। इसके लिए मकर संक्राति तक पहली सूची जारी कर दी जाएगी। इसमें अधिक से अधिक नाम होंगे। कांग्रेस चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव दर्ज कर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਦਸ਼ਮੇਸ਼ ਵੈਲਫੇਅਰ ਕਲੱਬ ਵਲੌ ਢਾਡੀ ਦਰਬਾਰ ਤੇ ਲੋਹੜੀ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ

Mon Jan 10 , 2022
ਮੋਗਾ [ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ] := ਦਸ਼ਮੇਸ਼ ਵੈਲਫੇਅਰ ਕਲੱਬ ਵੱਲੋਂ ਦਿਨ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਦਸ਼ਮੇਸ਼ ਪਾਰਕ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਦਸ਼ਮੇਸ਼ ਪਿਤਾ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਆਗਮਨ ਪੁਰਬ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਢਾਡੀ ਦਰਬਾਰ ਦਾ ਆਜੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਸੁਖਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸਲੀਨਾ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਕਵੀਸ਼ਰੀ ਜੱਥੇ ਨੇ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਦੀ ਮਹਿਮਾ […]

You May Like

advertisement