हरियाणा में पहली बार रैड ब्रैस्टिड पैराकीट नाम का पक्षी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दिखा

हरियाणा में पहली बार रैड ब्रैस्टिड पैराकीट नाम का पक्षी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दिखा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

संकटग्रस्त प्रजाति के पक्षी के कुवि परिसर में मिलने पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।

कुरुक्षेत्र,5 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का हरा-भरा परिसर अपने आप में जैव विविधता से परिपूर्ण है। 23 नवंबर 2023 को प्राणी शास्त्र विभाग की शोधार्थी अरूणा यादव को कुवि कैम्पस परिसर में एक संकटग्रस्त प्रजाति का रैड ब्रैस्टिड पैराकीट पक्षी रिकॉर्ड किया जो हरियाणा में पहले कभी भी नहीं देखा गया है। ऐसा संकटग्रस्त प्रजाति का पक्षी मिलना विश्वविद्यालय परिसर के स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र को दर्शाता है। पहली बार हरियाणा में ऐसी स्पॉटिंग पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शोधार्थी अरूणा यादव व उनके अनुसंधान पर्यवेक्षक डॉ. दीपक राय बब्बर को बधाई दी।
शोधार्थी अरूणा यादव ने बताया कि 4 दिसंबर 2023 को भी रैड ब्रैस्टिड पैराकीट पक्षी को देखा गया व उसके घोसले की भी पहचान की गई। उपस्थित लिट्रेचर और विशेषज्ञों से चर्चा करके यह पता चला है कि पहले हरियाणा राज्य के पूरे क्षेत्र यह पक्षी नहीं देखा गया। शोधार्थी अरूणा यादव केयू के जूलॉजी विभाग में डॉ. दीपक राय बब्बर के निर्देशन में पक्षियों की विविधता पर अपना शोध कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस पक्षी पर पूरा सर्वे करके इसके निष्कर्ष को प्रकाशित किया जाएगा।
संकटग्रस्त प्रजाति के पक्षी रैड ब्रैस्टिड पैराकीट के मिलने पर प्राणी शास्त्र विभाग के अध्यक्ष व अरूणा यादव के पर्यवेक्षक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि ऐसी दुर्लभ पक्षी की प्रजाति का हरियाणा व विश्वविद्यालय में रिपॉर्ट होना बहुत ही सुखद बात है। इस प्रजाति के पक्षी प्रवासी पक्षी नहीं होते हैं बल्कि एक स्थिर भौगोलिक क्षेत्र में रहते हैं। इस तरह हरियाणा में इस पक्षी का मिलना इसकी भूगौलिक क्षेत्र सीमा के बढ़ने को दर्शाता है या फिर ये एक फैरल पक्षी का भी उदाहरण हो सकता है। निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए अधिक सर्वें की जरूरत है तथा आगे भी इस पक्षी के घोंसले व उपस्थिति के डेटा को रिकॉर्ड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रैड ब्रैस्टिड पैराकिट परिसर में एकमात्र पक्षी मिला है और वो भी मादा पक्षी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश अस्पताल में चिकित्सकों को दी गई एडवांस ट्रामा लाइफ स्पोर्ट ट्रेनिंग

Tue Dec 5 , 2023
आदेश अस्पताल में चिकित्सकों को दी गई एडवांस ट्रामा लाइफ स्पोर्ट ट्रेनिंग। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जनकल्याण की भावना से आमजन के लिए समय समय पर नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाता है आदेश। कुरुक्षेत्र आदेश : आदेश अस्पताल के चिकित्सकों को तीन दिन के लिए एडवांस ट्रामा लाइफ स्पोर्ट ट्रेनिंग दी […]

You May Like

advertisement