व्यक्तित्व विकास पर नि: शुल्क कार्यशाला 6 नवंबर को सूर्यांश प्रांगण में

जीवन में रंग, आकृति, रेखा, संरचनाओं के सही चयन पर होगी विस्तृत चर्चा-परिचर्चा

जांजगीर-चांपा / सूर्यांश प्रांगण में व्यक्तित्व विकास पर नि: शुल्क कार्यशाला का आयोजन 6 नवंबर रविवार को आयोजित किया गया है जिसमें व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित व्याख्यान होगा। इस कार्यशाला में सूजी प्रधान मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान देंगी‌। सूजी प्रधान चित्रकला एवं ललित कला की एक प्रसिद्ध कलाकार है। उनके विधिक साक्षरता एवं जागरूकता के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक सेवा संघ बिलासपुर द्वारा सम्मान  मिल चुका है। 

     सूजी प्रधान के द्वारा पूर्व में भी सूर्यांश प्रांगण में गुलदस्ता एवं बुके निर्माण के लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस कार्यक्रम में व्यक्तित्व विकास के विविध पहलुओं पर व्याख्यान के साथ जीवन में उपयोग होने वाले क्रियाकलापों में प्रयुक्त, रंग, आकृति, रेखा एवं विभिन्न प्रकार की संरचनाओं, सही आकार एवं रंगो के चुनाव सहित अन्य बारीकियों का ज्ञान प्रशिक्षण में दिया जाएगा। इस महत्वपूर्ण जानकारियों का उपयोग चित्रकला एवं रंगोली सहित अन्य कलाओं में किया जा सकता है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग की ली समीक्षा बैठक</strong>

Fri Nov 4 , 2022
जिले के बच्चे हैं बहुत होशियार, बच्चों को प्रोत्साहित कर शैक्षणिक स्तर को करें और बेहतर – कलेक्टर स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा – कलेक्टर स्कूल का मुखिया होता है प्राचार्य, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कर्तव्यनिष्ठा से बेहतर शैक्षणिक वातावरण का करे […]

You May Like

advertisement