शांत मन, निस्वार्थ भाव व सच्चे हृदय से ही भगवान भक्ति स्वीकार करते हैं

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में महंत जगन्नाथ पुरी ने भक्ति का महत्व बताया।

कुरुक्षेत्र, 1 फरवरी : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में भजन संकीर्तन के चलते अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि भगवान शोर एवं दिखावे की भक्ति स्वीकार नहीं करते हैं। अगर हम शांत भाव के साथ बिना स्वार्थ के व सच्चे मन के साथ परमात्मा की शरण में रहकर भक्ति करें तो हमें परमात्मा की प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य भगवान को भी अपनी सोच के अनुसार मान कर भक्ति में तरह तरह के प्रपंच करता है। प्रत्येक मानव इस संसार के मोह जाल में फंस जाता है और गलत मार्ग पर चला जाता है। उन्होंने कहा कि मानव की सोच ठीक न होने से वह परमात्मा की सच्ची भक्ति भी नहीं कर पाता है। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि अगर इस सांसारिक मोह को छोड़कर प्रभु की आराधना की जाए तो प्रत्येक इंसान उन की कृपा को प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, डा. तेजवीर, सुक्खा सिंह, नाजर सिंह, बिल्लू पुजारी, हिमानी, दिव्या व सोनिया रहेजा इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री जयराम महिला बी.एड. कालेज की छात्राओं ने कल्पना चावला तारामंडल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

Thu Feb 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। छात्राओं ने अंतरिक्ष एवं विज्ञान की जानकारी हासिल की। कुरुक्षेत्र, 1 फरवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल […]

You May Like

Breaking News

advertisement