कुरुक्षेत्र :गुरुकुल में एन.एस.एस. शिविर का भव्य शुभारम्भ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र,18 दिसम्बर : गुरुकुल कुरुक्षेत्र में सोमवार को सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का शुभारम्भ प्राचार्य सूबेप्रताप जी के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक नरेन्द्र सिंगला जी भी मौजूद रहे। प्राचार्य सूबे प्रताप ने कहा कि एन.एस.एस. का मोटो है-नाॅट फोर मी, बट यू। इसका अर्थ है कि हमें स्वयं से पहले दूसरों की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। देश और समाज के सुधार हेतु जो भी कार्य हो सकते हैं, उनमें बढ़ चढकर भागीदारी करनी चाहिए जिससे हम देश की उन्नति में सहायक बनें। उन्होंने शिविर संयोजक एवं सभी वाॅलंटियर्स को शिविर के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। ज्ञात रहे कि निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु गुरुकुल में इस तरह की गतिविधियां निर्बाध रूप से आयोजित की जाती हैं।
प्राचार्य सूबे प्रताप ने कहा कि हम छोटे-छोटे मगर महत्त्वपूर्ण कार्यों से भी समाज में नई जाग्रति ला सकते हैं। जैसे कहीं पानी का नल खुला है और उससे लगातार पानी बह रहा है, उस नल को बंद कर दें तो बहुत सा पानी बच जाएगा। यह भी राष्ट्र सेवा है। इसी प्रकार अनावश्यक रूप से दिन में कहीं लाइट जगती मिले तो उसे तुरन्त बंद करें। कहीं सड़क दुर्घटना हो जाए, तो वहां पर जाकर पीड़ितों की सहायता करें आदि इस प्रकार के छोटे-छोटे कार्यों से हम लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं। इस अवसर पर एन.एस.एस. वालंटियर्स ने एन.एस.एस. के उद्देश्य और शिविर में कराये जाने वाली गतिविधियों से अवगत कराया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पलवल: स्मार्ट स्किल-स्मार्ट मशीन मिशन पर काम करेगा एसवीएसयू

Fri Dec 19 , 2025
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में हुई इंडस्ट्री के धुरंधरों की गोलमेज कॉन्फ्रेंस। पलवल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 18 दिसंबर : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय स्मार्ट स्किल फॉर स्मार्ट मशीन पर मिशन के रूप में काम करेगा। फ्यूचर स्किल और फ्यूचर जॉब रोल के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने के उद्देश्य से […]

You May Like

advertisement