रायबरेली में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं विकास प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

रायबरेली में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं विकास प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

रायबरेली, 18 जून 2026 | रिपोर्टर विपिन राजपूत

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामुदायिक केन्द्र रतापुर में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं विकास प्रदर्शनी” कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का आयोजन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सूचना विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी तथा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया और विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं लाभार्थियों को प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया तथा तीन गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित कर गोद भराई की रस्म पूरी की। उन्होंने कहा कि सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और पोषण योजनाओं के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के पांच लाभार्थियों एवं स्पॉन्सरशिप योजना के दो लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं वृद्धावस्था पेंशन योजना के 11 लाभार्थियों को हितलाभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से 13 लाभार्थियों को नई रेसिपी पोषाहार किट भी प्रदान की गई।

“कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत 25 नवजात कन्याओं का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया तथा उन्हें बेटी किट वितरित की गई। यह आयोजन “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

अपने संबोधन में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार जनकल्याण के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत संकल्प” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का जन आंदोलन है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी उद्देश्य से ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंत्री ने अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि रायबरेली के अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं तथा योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन एस.एस. पांडेय ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त (श्रम रोजगार) प्रमोद सिंह, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासनिक तैयारियां पूरी, 21 जून को 06 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Thu Jun 18 , 2026
रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासनिक तैयारियां पूरी, 21 जून को 06 केंद्रों पर होगी परीक्षा रायबरेली, 18 जून 2026 | रिपोर्टर विपिन राजपूत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित रि-नीट परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता […]

You May Like

Breaking News

advertisement