सगड़ी आज़मगढ़:प्राण प्रतिष्ठा पर जीयनपुर में निकाली भव्य श्रीराम शोभायात्रा

प्राण प्रतिष्ठा पर जीयनपुर में निकाली भव्य श्रीराम शोभायात्रा।


नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा और आरती।

जीत बहादुर लाल

सगड़ी/ आजमगढ़।अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन जीयनपुर में श्री राम शोभा यात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए रघुनंदन उत्सव पर जाकर समाप्त हुई।शोभायात्रा में हजारों पुरुष महिलाएं नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा में राम,सीता, लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न, पार्वती, शंकर,हनुमान और भारत माता की मनमोहक झांकी साथ-साथ चल रही थी।
प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही रघुनंदन सेवा समिति जीयनपुर द्वारा झांकी निकालने की अनुमति ली गई थी। लेकिन अंतिम दौर में प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने के कारण सोमवार को शोभा यात्रा निकाली गई। रघुनंदन उत्सव से उठी शोभा यात्रा अजमतगढ़, बिलरीयागंज और पड़ाव की देवी के स्थान पर होते हुए नगर भ्रमण की। इस दौरान नगर के कई प्रमुख व्यापारियों ने भगवान की आरती कर पुष्प वर्षा की और उनसे आशीष प्राप्त किया। शोभा यात्रा में नगर क्षेत्र की महिला और पुरुषों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। पूरा वातावरण राम में हो गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विवेक पांडेय और उपनिरीक्षक डीके सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस रही तैनात रही। कार्यक्रम के आयोजन शेषबिंद बरनवाल, राजेश जायसवाल, संतोष चौरसिया,पप्पू मोदनवाल, मनोज श्रीवास्तव,अरुण कुमार जायसवाल, नंदलाल मोदनवाल, डॉक्टर गौरव जयसवाल, आशुतोष जयसवाल, सोनू वर्मा सेठ, अजीत बरनवाल,मुकेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव सहित समिति के सभी सदस्यों ने क्षेत्र की जनता को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की मे कांग्रेस का लगा मेला 28 जनवरी को देहरादून पहुंचने का किया आह्वान,

Wed Jan 24 , 2024
अरशद हुसैन रूड़की कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता के नेतृत्व में रूडकी में आज कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तमाम कांग्रेस के नेताओं ने हिस्सा लिया कार्यक्रम के दौरान सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एक जुट करने का प्रयास किया गया साथ ही 28 जनवरी को […]

You May Like

Breaking News

advertisement